दीपिका कक्कड़ ने की स्क्रीन पर वापसी, पोस्ट में छलका दर्द बोलीं- मैं डरी हुई थी कि परफॉर्म कर पाउंगी या नहीं

दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो से की कैमरे के सामने वापसी. इस वीडियो को शूट करने से पहले दीपिका काफी घबराई हुई थीं. दीपिका ने लंबी पोस्ट लिख अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और शोएब को थैंक्यू भी कहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पर्दे पर लौटीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम को बताया सबसे बड़ा सपोर्ट
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बीच एक बार फिर कैमरे के सामने वापसी की है. उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो 'मेहंदी से लिख दे मेरा नाम' में काम किया है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो की कुछ झलकियां शेयर करते हुए बताया कि शुरुआत में वह इस गाने को लेकर काफी घबराई हुई थीं. उन्हें डर था कि क्या वह पहले की तरह परफॉर्म कर पाएंगी. हालांकि शोएब ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया.

दीपिका ने लिखा, "मैंने हर पल को इंजॉय किया. तैयार होने से लेकर कैमरे के सामने आने तक और लंबे समय बाद डांस करने तक. यह सब मेरे लिए आसान नहीं था. मैं डरी हुई थी, घबराई हुई थी कि क्या मैं अच्छा परफॉर्म कर पाऊंगी और गाने की जरूरतों के मुताबिक काम कर पाऊंगी."

उन्होंने बताया कि शोएब हमेशा की तरह चट्टान बनकर उनके साथ खड़े रहे और लगातार उन्हें विश्वास दिलाते रहे कि उनका असली स्थान कैमरे के सामने ही है. वह मुझसे बार-बार कहते रहे, 'वन्स ए स्टार, ऑलवेज ए स्टार'. यह कहने वाले शोएब ही थे. 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस ने बताया कि शोएब ने सारा दबाव खुद पर ले लिया ताकि वह बिना किसी स्ट्रेस के अपने काम को इंजॉय कर सकें और अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दे. दीपिका ने लिखा, "शोएब ने इस बात का ध्यान रखा कि मेरे लिए सब कुछ बिल्कुल सही हो. शायद यही वजह है कि मैं अपना अब तक का सबसे बेहतरीन म्यूजिक वीडियो दे पाई."

Advertisement

दीपिका ने गाने को मिल रहे प्यार और तारीफों के लिए भी फैन्स को थैंक्यू कहा. उन्होंने कहा, "आप सभी ने मुझे जो प्यार, अपनापन और तारीफ दी है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखती है. 'मेहंदी से लिखदे मेरा नाम' को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. यह गाना हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेगा." पोस्ट के आखिर में दीपिका ने शोएब को खुद की तारीफ करने के लिए कहा और लिखा, "हमने यह कर दिखाया." दीपिका की इस पोस्ट पर शोएब इब्राहिम ने लाल दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्शन दिया.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कहानी, AI की जुबानी, यूट्यूब पर इस वीडियो को 9 दिन में मिले मिलियन व्यूज

Advertisement
Featured Video Of The Day
श्रद्धा दुबे पर ₹50 हजार का इनाम, 10 दिन से फरार? शिवा शर्मा केस में बड़ा एक्शन
Topics mentioned in this article
Dipika Kakar
Shoaib Ibrahim
Trending
Entertainment
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं