Dhinchak Pooja ने कर ली शादी, पति संग शेयर की तस्वीरें, फैंस ने दी बधाई, कहा- दिलों का शूटर है मेरा शौहर...

ढिंचैक पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ढिंचैक पूजा ने शेयर की शादी की तस्वीरें
Instagram
नई दिल्ली:

सेल्फी मैंने लेली आज और दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर जैसे गानों के कारण चर्चा में रहीं ढिंचैक पूजा ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की हैं. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उन्हें दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को बताया कि यह तस्वीरें और वीडियो उनकी शादी की हैं. हालांकि उन्होंने ऑफिशियल कन्फर्म नहीं किया है कि यह उनकी शादी की है या आने वाले ट्रैक की झलक है. लेकिन फैंस ने इस पोस्ट पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. 

ढिंचैक पूजा की शादी की तस्वीरें 

वायरल तस्वीरों में ढिंचैक पूजा लाल रंग के ब्राइडल आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं उन्होंने हैवी ज्वैलरी और मेकअप किया हुआ है, जो उनके वेडिंग लुक को कम्पलीट कर रहा है. वहीं उनके साथ एक लड़का दूल्हे के आउटफिट में नजर आ रहा है, जिसके बाद फैंस के बीच सवाल है कि क्या सच में ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह एक प्रमोशनल पोस्ट है. 

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं के विभूति की फिल्मी है लव स्टोरी, शादी से पहले भाई कहती थीं वाइफ, किराएदार थे आसिफ शेख

Advertisement

इंटरनेट यूजर्स ने दिया ढिंचैक पूजा की शादी पर रिएक्शन

ढिंचैक पूजा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते ही लोगों का रिएक्शन सामने आया है. एक यूजर ने लिखा, अब एक नया गाना रिलीज होगा. शादी मैंने कर ली आज. दूसरे यूजर ने लिखा, शादी से ज्यादा ड्रामा लग रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, शादी का ट्रैक चाहिए. चौथे यूजर ने लिखा, दिला का शूटर है मेरा शौहर. दिलों का शूटर. पांचवे यूजर ने लिखा, फेरे मैंने ले लिए आज सर पे मेरे शादी का ताज. इसके अलावा कई यूजर्स ने कपल को बधाई दी है. 

फैंस के मजेदार रिएक्शन

ढिंचैक पूजा की पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स किए हैं. वहीं कुछ ने तो उनकी शादी के बाद नए गाने के बोल भी सोच लिए हैं. एक यूजर ने लिखा- “अब नया गाना आएगा – शादी मैंने कर ली आज”, दूसरे यूजर ने लिखा, “फेरे मैंने ले लिए आज, सर पे मेरे शादी का ताज”, तीसरे यूजर ने लिखा,  
“कपल को ढेर सारी बधाइयां”.

Advertisement

ढिंचैक पूजा के बारे में 

ढिंचैक पूजा के बारे में बात करें तो वह एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जो अक्सर अपने गानों और कंटेंट के कारण ट्रोल होती हैं और लोगों का ध्यान खींचती हैं. उनके कुछ गाने इंटरनेट पर वायरल हिट बन चुके हैं खासकर सेल्फी मैंने लेली आज और दिलों का शूटर. यह गाने इतने पॉपुलर हो गए कि बिग बॉस 11 में वह नजर आईं. जबकि हाल ही में वह रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में नजर आई थीं. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

Featured Video Of The Day
49 साल बाद फैसला...इंसाफ का 'टाइम ट्रैवल'!
Topics mentioned in this article
Dhinchak Pooja
TV News
Entertainment