12 minutes ago
नई दिल्ली:

Bigg Boss 20 Live Updates:  सलमान खान एक बार फिर अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस के लिए तैयार हैं, जिसका 20वां सीजन वह होस्ट करते हुए नजर आएंगे. यह शो हर साल जब भी आता है फैंस का एक्साइटमेंट भी बढ़ा देता है. वहीं जब से शो के प्रोमो सामने आए हैं तब से यह जानना चाहते हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है. इसी के चलते हम आपको बिग बॉस 20 से जुड़े ताजा अपडेट आपको देने वाले हैं, जिसमें बिग बॉस 20 कब और कहां देखें? बिग बॉस 20 में कौन कौन से कंटेस्टेंट हैं? बिग बॉस 20 का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कौन सा है? बिग बॉस 20 का थीम क्या है? और सलमान खान के शो में इस बार क्या खास होने वाला है. आइए आपको बताते हैं. 

बिग बॉस 20 प्रीमियर लाइव अपडेट  

हाल ही में बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग शुरु हुई थी, जिसमें सलमान खान काऊबॉय अंदाज में नजर आए. वहीं पैपराजी से थोड़ा नाराज भी दिखे. इसके बाद उन्होंने शो की शूटिंग शुरु कर दी और अब नए नए प्रोमो सामने आ रहे हैं, जिसमें भाईजान को अपने हिट गानों पर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है. जबकि मनोज तिवारी की बेटी से भाईजान ऑडियंस को मिलवाते हुए भी दिख रहे हैं. 

2010 से बिग बॉस के होस्ट हैं सलमान खान

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलमान खान 2010 में अमिताभ बच्चन की जगह सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही बिग बॉस का चेहरा रहे हैं. वहीं हर साल शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है. लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मुख्य और सबसे लंबे समय तक रहने वाले होस्ट भी सलमान खान हैं. हालांकि बीच में संजय दत्त (सीजन 5), फराह खान (विशेषांक/स्पिन-ऑफ) ने भी साथ में होस्ट किया था.  
 

Sep 06, 2026 07:40 (IST)

Bigg Boss 20 Theme News: बिग बॉस 20 की थीम

बिग बॉस 20 की थीम 'वरदान' (एक्स्ट्रा जीवनदान) रखी गई है. खेल के दौरान घर से एलिमिनेट होने वाला प्रतियोगी तुरंत बाहर नहीं जाएगा बल्कि उसे गेम में वापसी का एक और मौका मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में करीब 20 प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं. ईशा रिखी (मॉडल-एक्ट्रेस), अमन गांधी (टीवी एक्टर), आम्रपाली दुबे (भोजपुरी एक्ट्रेस), कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे और शौविक चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट के आने की संभावना जताई जा रही है. 
 

Sep 06, 2026 07:40 (IST)

Bigg Boss 20 OTT: विदेशों में भी देखा जा सकेगा बिग बॉस 20

'बिग बॉस-20'  इंटरनेशनल लॉन्च के साथ अब इन तीन देशों के दर्शक भी बिग बॉस के छह भाषाओं वाले एडिशन में लाइव वोटिंग के जरिए हिस्सा ले सकेंगे. यूके, कनाडा और सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा. क्योंकि हॉटस्चार अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रहा है. यूके और कनाडा के दर्शकों को 24x7 लाइव फीड देखने को मिलेगा जबकि कनाडा के दर्शक बिग बॉस हिंदी को टीवी प्रसारण से 7 दिन पहले भी देख सकेंगे. शो कलर्स टीवी प्रसारण के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा. 
 

Sep 06, 2026 06:59 (IST)

Bigg Boss 20 Confirmed Contestant: बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट

बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है, जिसमें मैरी कॉम से लेकर मनोज तिवारी की बेटी का नाम शामिल है. 

Sep 06, 2026 06:57 (IST)

Bigg Boss 20 Contestant: बादशाह की एक्स वाइफ का वीडियो

Bigg Boss 20 के वीडियो में एक कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखते ही फैंस ने कहा कि यह बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रेखी हैं. वहीं अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करने पर ट्रोल हो रही हैं. फैंस का कहना है कि शो में आने के लिए दूसरे शख्स की बुराई करना ठीक नहीं है. 

Advertisement
Sep 06, 2026 06:56 (IST)

Bigg Boss 20 Contestant: बिग बॉस 20 में कंफर्म हुई कनिका मान!

बिग बॉस 20 के मेकर्स ने कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दो कंफर्म कंटेस्टेंट की झलक दिखाई है. हालांकि चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है. लेकिन फैंस को पता चल गया है कि वह कौन हैं. पहले प्रोमो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं फैंस ने वीडियो देखते ही कंफर्म कर दिया है कि यह टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं. 

Sep 06, 2026 06:54 (IST)

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 की शूटिंग पर नाराज हुए थे सलमान खान

सलमान खान लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' में होस्ट के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए अभिनेता ने शो की शूटिंग शुरू दी है. इस दौरान अभिनेता पैपराजी से थोड़ा नाराज नजर आए. शूटिंग के लिए अभिनेता ने काउबॉय लुक अपनाया हुआ था. शो में जाने से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और स्टेज से दूरी बनाने का निर्देश भी दिया.  उन्होंने यह कहते हुए सुना गया, "यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है. क्लिप के आखिर में, जब पैपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते रहे, तो एक्टर चिढ़े हुए दिखे और उन्होंने उसी कहा, "फोटो, फोटो, फोटो."

Advertisement
Sep 06, 2026 06:52 (IST)

Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 के घर की देखें झलक

बिग बॉस 20 का घर हर बार की तरह आलीशान होगा. लेकिन आप देखेंगे तो जंगल जैसी थीम देखने को मिलेगी.  

Sep 06, 2026 06:49 (IST)

Bigg Boss 20 News: मनोज तिवारी के बाद निरहुआ आए ग्रैंड प्रीमियर पर नजर

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी नजर आ रहे हैं. हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि वह शो का हिस्सा होंगे या नहीं. लेकिन प्रोमो देखकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है.

Sep 06, 2026 06:47 (IST)

Bigg Boss 20: बेटी को लेकर बिग बॉस 20 में पहुंचे मनोज तिवारी

बिग बॉस 20 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी हैं, जिसका प्रोमो सामने आ गया है. वहीं प्रोमो में सलमान खान उन्हें बताते हैं कि अंडो पर घर में लड़ाई होती है तो आप बाप पर मत जाना. 

Sep 06, 2026 06:42 (IST)

Bigg Boss 20 Live: सलमान खान ने किया बिग बॉस 20 का आगाज

बिग बॉस 20 का आगाज सलमान खान अपने डांस से करते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक मेकर्स ने नए प्रोमो में दी है. वहीं भाईजान हैलो ब्रदर जैसे गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं. 

Advertisement
Sep 06, 2026 06:39 (IST)

When Where To Watch Bigg Boss: बिग बॉस 20 कब और कहां देखें?

बिग बॉस के नए सीजन की बात करें तो, यह हिंदी रियलिटी शो का 20वां एडिशन है, जिसमें सलमान होस्ट के तौर पर वापस आ रहे हैं. सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा, जिसे आप रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे देख सकते हैं. 
 

Featured Video Of The Day
'उसे रोका था, लेकिन वो नहीं माना'... नेपाल बाढ़ से सामने आई दर्दभरी कहानी
Topics mentioned in this article
Bigg Boss 20
Nirahua
Salman Khan
Manoj Tiwari
Bigg Boss 20 Latest News