Bigg Boss 20: आम्रपाली काजी को कभी नहीं करेंगी नॉमिनेट, बताई वजह तो लवप्रीत को आया गुस्सा

Bigg Boss 20: बिग बॉस 11 के एपिसोड मे आम्रपाली और काजी के बीच हुई लड़ाई में अब एक नया मोड़ देखने को मिला है. आम्रपाली को काजी पसंद नही है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वो कभी उनको नॉमिनेट नही करेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bigg Boss 20: आम्रपाली ने कहा कभी काजी को नही करेंगी नॉमिनेट
नई दिल्ली:

Bigg Boss Updates: बिग बॉस 20 के 11 वें एपिसोड में एक बात तो साफ हो गई है कि घर के अंदर ग्रुप बन गए हैं. 10 दिनों मे इतना तो साफ हो गया है कि कौन किसकी तरफ से और किसके साथ खेल रहा है. सीजन में आम्रपाली और काजी की लड़ाई शुरु से चलती आ रही है. लेकिन एपिसोड 11 में आम्रपाली ने काजी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि शायद हर कोई हैरान हो जाए. हर किसी का तो पता नहीं लेकिन आम्रपाली के इस स्टेटमेंट से उनकी दोस्त लवप्रीत जरूर नाराज हो गई.  

आम्रपाली कभी काजी को नही करेंगी नॉमिनेट

आम्रपाली ने काजी को बोला की मै आपसे लड़ सकती हूं, सब कर सकती हूं, लेकिन कभी नॉमिनेट नहीं कर सकती सिर्फ आपके गाने की वजह है. इस पर लव के गलत लगता है, तो वो बोल देती हैं कि हम इनके लिए लड़ जाते हैं. ये कभी उसको नॉमिनेट नही करेंगी. इस बात को लेकर के आम्रपाली और लव के बीच में बहस होती है. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 News: हाथ पर ताली से शुरू हुआ विवाद, अब उदिती ने आसिफ को कहा 'चीप', आने वाले एपिसोड में सिर्फ साजिश, लड़ाई और चुगली

आसिफ, अमन और गुल्लू के बीच हुई जंग

अर्शिफा को इस टॉस्क का संचालक बनाया गया. आसिफ पर उदिती, कनिका और ईशा ने रंग डाला. वहीं गुल्लू और अमन को किसी ने नही रंगा. तभी अमन ने बोला कि बिना ग्रुप के तो कुछ नहीं हो पाएगा. वहीं आसिफ आराम से कुर्सी पर लेट गए क्योंकि उन्हे पता था कि अब गेम उनकी साइड नही है. इस टॉस्क में अब ग्रुपिज्म चल रहा है. इस आखिरी खेल में गुल्लू को कैपटेंसी का पहला दावेदार घोषित किया गया है. 

Advertisement

थप्पड़ मारने पर हुआ बवाल

बिग बॉस 11 के एपिसोड में कैप्टेंसी टॉस्क में एक बवाल हो गया. जब स्काउट पर कलर डालने के चलते उन्होंने बोला कि किसी ने भी अगर मेरी आंख में कलर डाला तो मै थप्पड़ मार दूंगा. फिर वो चाहे, लड़का हो या लड़की. इस बात ने घर वालों को एक टॉपिक दे दिया है चर्चा करने का. घर का हर सदस्य अलग-अलग ग्रुप में थप्पड़ वाली बात पर चर्चा कर रहा है. ईशा को स्काउट की ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी. लेकिन स्काउट ने बोला कि बाहर सब देख रहे हैं.

स्काउट को जहां रीति ने समझाया कि तुमने गु्स्से-गुस्से में बोल दिया, लेकिन तू ऐसा नहीं कर सकता. तभी बीच में यंग आकर इस बात को खत्म करने के लिए कहते हैं. जिस बात पर रीत और यंग के बीच थोड़ी कहासुनी हो जाती है. 

Advertisement

Topics mentioned in this article
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20 Episode 11
Entertainment