टीवी की ये मशूहर एक्ट्रेस काम मांगने पर मजबूर, NDTV से कहा- मैं जान लगाकर काम करूंगी लेकिन

टीवी एक्ट्रेस अनिता कंवल को इन दिनों काम नहीं मिल रहा. इस बात को लेकर उन्होंने दुख व्यक्त किया और NDTV से बताया कि उन्हें क्यों किया जा रहा नजरअंदाज और क्या है उनकी शर्तें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी की मशहूर एक्टर अनीता कंवल का छलका दर्द, NDTV को बताई काम नहीं मिलने की वजह
नई दिल्ली:

'चाणक्य', 'शांति' और 'सोनपरी' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनिता कंवल (Anita Kanwal) इन दिनों सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर का था कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है. जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं. इन दिनों अनीता को टेलीविजन इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा. इस बात को लेकर उन्होंने NDTV से बात की और अपना दुख बयां किया. बता दें कि उन्होंने 'जुनून', 'जस्ट मोहब्बत', 'संसार', 'ससुराल गेंदा फूल', 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई शो किए हैं.

'मुझे काम नहीं मिल रहा..'

अनीता कंवल ने NDTV से कहा कि "हां मैंने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कहा था कि मुझे काम नहीं मिल रहा. क्यों नहीं मिल रहा इसके कई कारण हो सकते हैं. एक तो यह कारण हो सकता है कि जिस एक्ट्रेस की इस वक्त इंडस्ट्री में लहर चल रही है, सब उसको कास्ट करना चाहेंगे. या तो नए लोग जो सस्ते में काम करना चाहेंगे, उनको कास्ट करेंगे. इसलिए मुझे लग रहा है कि मैं फिट नहीं हो पा रही हूं. मैंने कुछ समय से काम नहीं किया. क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि मैं ओवर एक्सपोज्ड हूं. सब मेरा अस्तित्व भूल गए हैं."

'लोग चाहते हैं मैं न्यू कमर जैसी फीस लूं'

अनीता कंवल ने आगे कहा, "लोग चाहते हैं कि मैं एक न्यू कमर जैसी फीस चार्ज करूं. लेकिन मैंने 40 साल इंडस्ट्री में रहकर एक पहचान बनाई है. मैं न्यू कमर की तरह फीस चार्ज नहीं कर सकती. मुझे लगता है कि यही एक सबसे बड़ी प्रॉब्लम है. जो मैं डिजर्व करती हूं, अगर वो मिलेगा तभी मैं काम करूंगी.'

टीवी एक्ट्रेस का दर्द

अनीता एक टीवी एक्ट्रेस का दर्द भी बताया. उन्होंने कहा, "टीवी एक्ट्रेस के नाम से लोग आपको टीवी से कनेक्ट कर देते हैं. इन दिनों में टेलीविजन नहीं करना चाहती, क्योंकि टीवी में जो चल रहा है, जिस तरीके के शो बन रहे हैं, मैं उनके साथ आईडेंटिफाई नहीं करती. मैं एक एक्ट्रेस हूं. मुझे किसी भी मीडियम में आप डाल दीजिए, उसमें दिल और जान लगाकर काम करूंगी. हर मीडियम में जो काम होता है, मुझे उसकी पूरी-पूरी जानकारी है. मैंने टेलीविजन, ओटीटी, फिल्म्स सब किया है. ऐसी बात नहीं है कि मैं इस वक्त भी नई हूं."

Advertisement

अनीता कंवल का सफर

अनीता कंवल ने 1990 के दशक में सीरियल 'बनेगी अपनी बात' में श्रीमती सेठ का भूमिका निभाकर दर्शकों के दिनों में खास जगह बनाई थी. उनको नकारात्मक भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. एक्ट्रेस ने साल 2002 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. जिसमें उन्होंने टेलीविजन शो 'गूंज अतीत की' का निर्माण किया था. साल 1993 में 'कभी हां कभी ना' में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया. उनकी बेटी पूजा कंवल भी एक्ट्रेस हैं.

वह काफी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. साल 1993 में आई 'गीतांजलि' में उन्होने एक अहम किरदार था. अनीता ने 1999 में आई 'लावारिस', 2001 में आई 'प्यार इश्क और मोहब्बत', 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'ना तुम जानो ना हम', 'गंगाजल' जैसी तमाम मल्टी स्टार फिल्में की. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: खलनायक 2 का डायरेक्ट करने का मौका चाहता है आखिरी सवाल का डायरेक्टर, कहा- उनके साथ कुछ करना जरूर है

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या के हत्यारों के घर चलेगा Bulldozer? | CM Yogi