अनाया बांगर ने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी के बाद पापा संजय बांगर के साथ शेयर की फोटो, लिखा- उनका साथ मुझे रातों-रात नहीं मिला

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: राइज एंड फॉल में नजर आ चुकीं अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी सफल रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: अनाया बांगर ने पिता संजय बांगर के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

पूर्व इंडियन बैटिंग कोच और ऑल राउंडर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर पिछले दिनों सुर्खियों में रहीं. जब उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में हिस्सा लिया. जहां उन्होंने बताया था कि उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी में 50 लाख का खर्च लगेगा. इसके बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी सफल रही. इतना ही नहीं उन्होंने पिता संजय बांगर के साथ एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह अनाया के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. 

अनाया बांगर ने सर्जरी के बाद शेयर की फोटो

अनाया, जो पहले आर्यन के नाम से पहले जानी जाती थीं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने ट्रांजिशन को बयां किया. उन्होंने बताया कि पिता के सपोर्ट के कारण वह यह सब कर पाई हैं. सोशल मीडिया उनकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है. अपने पोस्ट के कैप्शन में अनाया ने लिखा, यह सफर आसान नहीं था. सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार के लिए भी. मुझे समझना, अपनाना और मेरे साथ खड़े रहना. इसमें वक्त लगा. यह सब रातों-रात नहीं हुआ. हम सभी के लिए ऐसे पल आए जब मन में उलझनें थीं, सवाल थे और साथ ही आगे बढ़ने का एहसास भी था. लेकिन आज, यहां खड़े होकर, मेरा मन सिर्फ और सिर्फ कृतज्ञता से भरा हुआ है. 

ये भी पढ़ें- अनाया बांगर की 10 फोटो, 5वीं में पिता संजय बांगर संग दिखेंगी राइज एंड फॉल की कंटेस्टेंट

पापा संजय बांगर के लिए लिखी ये बात

आगे उन्होंने लिखा, मेरी जिंदगी के सबसे अहम पलों में से एक में अपने पिता को अपने साथ पाना. मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी बात है. उनका साथ मुझे रातों-रात नहीं मिला. लेकिन जब मिला, तो वह सच्चा, बिना किसी शर्त के और बेहद मजबूत था. यह सर्जरी मेरे लिए एक बहुत बड़ा कदम था, लेकिन उनका साथ पाकर मुझे लगा कि यह मुमकिन है. आगे बढ़ने में समय लगता है. प्यार को भी पनपने में समय लगता है. लेकिन जब यह मिलता है, तो यह दुनिया की हर चीज़ से बढ़कर होता है. शुक्रगुजार हूं. हमेशा. 

अर्जुन बिजलानी ने 10 लाख देने का किया था वादा

Advertisement

रियलिटी शो द राइज एंड फॉल में अनाया बांगर ने कहा था, "ट्रांसिशन के बाद, मेरे पास खेलने का कोई अधिकार नहीं था. मैं उन अधिकारों के लिए लड़ रही हूं. मुझे लगता है कि ट्रांस खिलाड़ियों को यह दिखाने के लिए टेस्ट से गुजरना चाहिए कि कोई अनुचित लाभ नहीं है और उन्हें अलग टीम बनाने के बजाय टीमों में शामिल किया जा सकता है." वहीं उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी सर्जरी के लिए 50 लाख तक का खर्चा आएगा, जिसके बाद अर्जुन बिजलानी ने वादा किया कि अगर वह शो जीतेंगे तो 10 लाख रुपए उन्हें अपनी प्राइज मनी से दे देंगे. जबकि आरुश ने भी 5 लाख रुपए देने का वादा किया था. 

ये भी पढ़ें-  Rise & Fall: अनाया बांगर ने बताया उनकी सर्जरी में लगेंगे 50 लाख, इस कंटेस्टेंट ने किया 10 लाख देने का वादा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump ने बार-बार डेडलाइन क्यों बदली? Iran US Ceasefire | Sucherita Kukreti | PAK