1990 के दशक में दूरदर्शन पर आता था अलिफ लैला, तीन साल तक लगातार हर रोज एक बीवी को कत्ल कर देता यह राजा- पढ़ें दिलचस्प दास्तान

1990 के दशक में दूरदर्शन पर एक पॉपुलर सीरियल आता था, जिसका नाम था अलिफ लैला. जिसमें एक राजा अपनी पत्नियों को सिर्फ इसलिए कत्ल कर देता था क्योंकि उसके एक पत्नी बेवफा निकली थी. क्या आपने देखा है यह टीवी सीरियल.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
1990 के दशक में चर्चित सीरियल था 'अलिफ लैला'
नई दिल्ली:

दूरदर्शन के दौर में कई ऐसे सीरियल आए जिन्हें एक बार देखने के बाद बार-बार देखने को जी चाहता था. यही नहीं, इनके एपिसोड का हर हफ्ते बेसब्री से इंतजार रहता था. सिर्फ जेहन में यही बात रहती थी कि आगे क्या होगा. मन में यही रहता था कि एक बार देखा है, बार बार देखना है, बेशक इस लाइन को सुनकर आपको उस सीरियल का ध्यान आ गया होगा जिसमें एक राजा हर सुबह अपनी बीवी को कत्ल कर देता था. शायद यह इशारा आपके लिए काफी होगा. हम दूरदर्शन के दौर के 'अलिफ लैला' सीरियल की बात कर रहे हैं. यह सीरियल 1993 में आया था और 1997 तक चला था. इसके लगभग 143 एपिसोड दूरदर्शन नेशनल पर प्रसारित हुए थे. अब इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है. 

अलिफ लैला सीरियल वन थाउसैंड ऐंड वन नाइट्स जिसे अरेबियन नाइट्स के नाम से भी जाना जाता है, किताब पर आधारित है. जिसमें एक राजा होता है. जिसे उसकी पत्नी ने धोखा दिया था. जिसके बाद उसे लगता है कि दुनिया की हर औरत बेवफा है. वह हर रोज शादी करता है, और शादी की अगली सुबह पत्नी को कत्ल करवा देता. एक फिर एक बार वजीर की बेटी से शादी करता है. लेकिन वह होशियार होती है और हर रात एक कहानी सुनाती है. इसे ऐसे मोड़ पर छोड़ती है, राजा उससे जानने के लिए उत्सुक रहता है. इस तरह कहानी आगे बढ़ती है. दिलचस्प कहानियां और किस्से अलिफ लैला में देखने को मिले थे जो अपने आम में काफी दिलचस्प थे. रहस्य और रोमांच जगाते थे. 

Featured Video Of The Day
समाजवाद बबुआ, 'कुंडली' से आई! Akhilesh Yadav बैठे भाग्य भरोसे?
Topics mentioned in this article
Doordarshan
Doordarshan Serials
Ramanand Sagar
Alaf Laila
One Thousand And One Nights

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं