सलमान खान पर भारी पड़ेंगे अक्षय कुमार, 21 दिन पहले आए टीवी शो से मिला बड़ा फायदा, अब बनेंगे नंबर वन होस्ट!

अक्षय कुमार के शो व्हील्स ऑफ फॉरच्यून को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है. इस शो की सफलता के बाद अब मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छोटे पर्दे पर छाए अक्षय कुमार
नई दिल्ली:

सलमान खान अपने रियलिटी शो बिग बॉस से टीवी की दुनिया में भी पॉपुलर होस्ट की लिस्ट में नंबर वन पर आते हैं. जबकि कौन बनेगा करोड़पति के लिए अमिताभ बच्चन फेमस हैं. लेकिन अब टीवी के पॉपुलर होस्ट की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है, जो इन दिनों छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं. अक्षय का शो ‘व्हील्स ऑफ फॉरच्यून' काफी चर्चा में चल रहा है सोशल मीडिया पर भी इसकी कई क्लिप्स आए दिन वायरल होती रहती हैं. 27 जनवरी ये शुरू हुआ शो पहले 40 एपिसोड के लिए टेलीकास्ट होने वाला था, लेकिन अब इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने शो को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. जिसे सुनकर अक्की पाजी के फैंस जरूर खुश हो जाएंगे. क्या है वो फैसला हम बताते हैं.

25 एपिसोड और बढ़ेगा व्हील ऑफ फॉर्चून

इस शो के साथ अक्षय कुमार ने 10 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है. ऐसे में ये रिस्क था कि दर्शक इतने साल बाद एक्टर को छोटे पर्दे पर पसंद करेंगे या नहीं, लेकिन अक्षय कुमार ने अपने ह्यूमर और चार्म से सबका दिल जीत लिया, उसका नतीजा ये हुआ कि मेकर्स ने अब शो को 40 एपिसोड से बढ़ाकर 65 एपिसोड करने का फैसला किया है. पिंकविला की खबर के मुताबिक मेकर्स ने शो में 25 एपिसोड और बढ़ाने का फैसला किया है जो दर्शकों के लिए जाहिर है बहुत अच्छी खबर है. अगर आपने अब तक शो नहीं देखा है तो आप इसे सोनी टीवी के अलावा सोनी लिव एप पर भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 'थोड़ी इज्जत तो बचा लेते' भारत से हारी पाकिस्तानी टीम तो बौखलाई पाक एंकर, लाइव दे दिया रिएक्शन

Advertisement

अब ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून' से किया दमदार कमबैक

व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून से पहले ये शो होस्ट कर चुके हैं अक्षय कुमार के लिए भले ही 10 साल बाद कमबैक था, लेकिन एक्टर इससे पहले भी कई शोज के सक्सेसफुली होस्ट कर चुके हैं. अक्षय ने इससे पहले मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 में मेन होस्ट के तौर पर और कुणाल कपूर और अजय चोपड़ा के साथ जज के तौर पर भी दर्शकों को इम्प्रेस किया था. खिलाड़ी कुमार ने स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के सीजन 1, 2 और 4 में अपना एक्शन हीरो वाला पर्सोना दिखाया. अब व्हील ऑफ फॉर्च्यून भी उस लिस्ट में शामिल हो गया है. इस शो की सक्सेस के बाद अक्षय कुमार ने एक बात तो साबित कर दी कि उनका चार्म अभी भी बरकरार है.

ये भी पढ़ें- इस एक एड में नजर आए कई बड़े सुपरस्टार्स, लोग हुए कन्फ्यूज, बोले- इसका बजट क्या होगा?

Featured Video Of The Day
'यहां भारतीयों को पूरा अवसर मिला'- ऑकलैंड में बोले PM मोदी
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Salman Khan
Wheel Of Fortune