'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की लाली का बदला लुक, महाभारत-संतोषी मां' से बनाई पहचान, लेटेस्ट फोटो देख चौंकेंगे फैंस

'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की लाली के रोल में फेमस हुईं एक्ट्रेस रतन राजपूत ने परिवार से बगावत कर पकड़ी थी एक्टिंग की राह, पर्दे पर ही रचाया 'स्वयंवर'. अब लाइमलाइट से हुईं दूर. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की लाली के फेमस हुई थीं रतन राजपूत
नई दिल्ली:

टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हुए जो आए, एक से बढ़कर एक शो दिए और फिर पूरी तरह से दूरी बना ली. ऐसा ही एक नाम है अभिनेत्री रतन राजपूत का. बिहार की साधारण लड़की से छोटे पर्दे की लोकप्रिय 'लाली' बनने तक का उनका सफर संघर्ष, साहस और कुछ विवादों से भरा रहा है. परिवार की इच्छा के खिलाफ एक्टिंग की राह चुनकर उन्होंने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि नेशनल टीवी पर अपना 'स्वयंवर' रचाकर सबको हैरत में डाल दिया. आज शोबिज से दूर रहते हुए भी रतन राजपूत सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और एकदम अलग जीवन जी रही हैं. 

परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी एक्टिंग

रतन राजपूत का जन्म 20 अप्रैल 1987 को पटना में हुआ था. उनके पिता राम रतन सिंह और मां सीमा चौहान हैं. बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखने वाली रतन ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग को अपना करियर चुना. परिवार एक्टिंग की दुनिया में उन्हें नहीं भेजना चाहता था, लेकिन रतन ने अपनी जिद नहीं छोड़ी. उन्होंने दिल्ली में रहकर थिएटर गुरु सुरेंद्र शर्मा से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और उनके निर्देशन में कई नाटकों में काम भी किया. बाद में मुंबई आकर उन्होंने सीरियल के लिए ऑडिशन दिए और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में जगह बना ली.

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश थी ये 90s की सुपरस्टार, शादी की खबर सुन आए थे आंसू, सुनीता आहूजा ना होती तो गोविंदा करते शादी

'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' की लाली से हुईं पॉपुलर

 रतन को असली पहचान साल 2010 में प्रसारित सीरियल 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से मिली। इसमें 'लाली' का रोल निभाकर वह घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। इसके अलावा वह 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'महाभारत' में अंबा, 'संतोषी मां' और 'रिश्तों का मेला' जैसे कई लोकप्रिय सीरियलों में नजर आईं. 

रतन राजपूत ने रचाया थी टीवी पर स्वयंवर

साल 2013 में वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 7 में भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं. रतन राजपूत का सबसे चर्चित पल साल 2010 का था, जब उन्होंने रियलिटी शो 'रतन का रिश्ता' में अपना स्वयंवर रचाया. कई युवक शो में शामिल हुए और रतन ने आखिर में अभिनव शर्मा को चुना. दोनों ने सगाई भी की, लेकिन कुछ समय बाद उनका रिश्ता टूट गया. इस शो की वजह से रतन काफी सुर्खियों में रहीं, साथ ही कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ा. 

Advertisement

लाइमलाइट से दूर हुईं रतन राजपूत

आज रतन इंडस्ट्री से एकदम दूर हैं. टीवी से दूर होने से पहले रतन ने 'संतोषी मां' में लीड रोल किया था. यहां सेट पर हुए कथित शोषण की घटना के बाद उन्होंने काम करना बंद कर दिया था. वहीं, कोविड-19 महामारी के दौरान रतन पटना लौट गईं. वहां उन्होंने गांव में समय बिताया, खेती-बाड़ी की और जीवन को सादा बनाया. वह सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टिव रहती हैं, जहां वह फॉलोअर्स के साथ अपनी दिनचर्या, स्वास्थ्य और सादगी भरे जीवन के पल साझा करती रहती हैं. हालांकि पिछले एक साल से कोई वीडियो सामने नहीं आई है. जबकि कुछ तस्वीरें फैंस द्वारा शेयर की गई वायरल हुई हैं, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार की पोती है बॉलीवुड की सुपरस्टार, जिनके पति ने दी हैं ब्लॉकबस्टर फिल्में, करिश्मा, रवीना, माधुरी पर पड़ी थीं भारी

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Kanpur Murder Case: 11 साल तक बेटियों को सीने से लगाया, उसी पिता ने Twin Daughters का गला रेता