40 साल की उम्र में दोबारा मां बनीं टीवी की ‘कुसुम’, एक्टिंग छोड़ करती हैं ये काम, बनी 1200 करोड़ की मालकिन

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली फैमिली फोटो के साथ यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने इस खबर को शेयर करते हुए अपनी खुशी और एक्साइटमेंट को जाहिर किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
40 साल की उम्र में दोबारा मां बनीं टीवी की ‘कुसुम’
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया, 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं. आशका और उनके पति ब्रेंट गोबल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है, जिसका नाम रिचर्ड थियोडोर गोबल रखा गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली फैमिली फोटो के साथ यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने इस खबर को शेयर करते हुए अपनी खुशी और एक्साइटमेंट को जाहिर किया.

इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

बच्चे के आने की खबर शेयर करते हुए आशका ने लिखा, "1 मई, 2026 को हमारे दिलों में आया. हम घोषणा करते हैं, रिचर्ड थियोडोर गोबल." एक्ट्रेस ने आगे भगवान की प्लानिंग में नए सिरे से विश्वास रखने और जीवन में मिली सभी खुशियों के लिए आभारी महसूस करने के बारे में बात की.

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान इस एक्टर की मां को लगी थी गोली, दो साल बाद निकाली गई बाहर, भारत आने के बाद

आशका ने यह भी बताया कि उनके बड़े बेटे, विलियम अलेक्जेंडर को अब अपने छोटे भाई के रूप में एक जीवन भर का साथी मिल गया है. आशका की पोस्ट की गई इस प्यारी सी तस्वीर में परिवार का एक खूबसूरत पल कैद है. इसमें नन्हा विलियम अलेक्जेंडर अपने नवजात भाई का हाथ धीरे से पकड़े हुए दिख रहा था, जबकि ब्रेंट ने प्यार से अपना हाथ उन दोनों के हाथों पर रखा हुआ है. इस जोड़े ने तस्वीर में नवजात का चेहरा छिपाकर रखा गया है.

Advertisement

2017 में की थी शादी

आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने 2017 में हिंदू और ईसाई, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी. अक्टूबर 2023 में अपने बेटे विलियम अलेक्जेंडर के जन्म के बाद वे पहली बार माता-पिता बने थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  गोविंदा के हमशक्ल को देख फैंस हुए कंफ्यूज, बोले- वही चेहरा, वहीं आंखें, ये तो असली हीरो नंबर वन दिखता है

कौन हैं ब्रेंट गोबल?

 ब्रेंट गोबल मूल रूप से अमेरिका के रहने वाले हैं. वह एक मशहूर योग टीचर हैं. आशका एक टीवी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने 'कुसुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी','भाभी', 'तुम बिन जाऊं कहां', 'नागिन 2' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे शोज में अहम किरदार निभाए. लेकिन 2021 में एक्टिंग छोड़ आशका ने अपना बिजनेस शुरू किया. मेकअप और कॉस्मेटिक्स के क्षेत्र में उन्होंने अपनी कंपनी बनाई. अब उनका बिजनेस 1200 करोड़ का हो चुका है.  

Featured Video Of The Day
UP cabinet expansion: योगी का मास्टरस्ट्रोक! यूपी में चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गेम?