39 साल बाद राम और सीता का रियूनियन हिट, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया की फिल्म ने हासिल किया ओटीटी पर ये मुकाम

रामायण के श्रीराम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की ‘NOTICE’ WAVES OTT पर लगातार ट्रेंड में है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
39 साल बाद राम और सीता का रियूनियन हिट, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया फिल्म
Google

दूरदर्शन की रामयण में भगवान श्रीराम और माता सीता की भूमिका से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले एक्टर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया इन दिनों अपनी फिल्म ‘NOTICE' को लेकर चर्चा में हैं. 4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण' की रफ्तार भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती दिखाई दे रही हो. लेकिन अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के 39 साल बाद रियूनियन वाली ‘NOTICE' WAVES OTT पर लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है. 6 नवंबर 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म पिछले तीन हफ्तों से ओटीटी प्लेटफॉर्म के टॉप-3 ट्रेंडिंग में अपनी जगह बनाए हुए है.

नोटिस को मिला दर्शकों का प्यार

फिल्म को मिल रही लगातार लोकप्रियता की एक बड़ी वजह इसकी कहानी को माना जा रहा है. ‘NOTICE' केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि यह समाज के उस आम आदमी की आवाज बनकर सामने आती है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में सरकारी दफ्तरों, स्थानीय प्रशासन और भ्रष्ट व्यवस्था के बीच संघर्ष करने को मजबूर है. फिल्म की कहानी कई दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई महसूस हो रही है. इसकी सहज पटकथा, सरल फिल्मांकन और वास्तविक परिस्थितियों का चित्रण दर्शकों को कहानी से आसानी से जोड़ता है. फिल्म बिना किसी अनावश्यक नाटकीयता के एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है और दिखाती है कि किस तरह एक सामान्य व्यक्ति भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फंसकर अपने अधिकारों और अस्तित्व की लड़ाई लड़ता है. 

ये भी पढ़ें- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

Advertisement

आम आदमी की कहानी नोटिस

फिल्म के लेखक और निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी का मानना है कि ‘NOTICE' मूल रूप से आम आदमी की फिल्म है और इसे बनाने के पीछे उनका उद्देश्य भी आम आदमी के उन मुद्दों को सिनेमा के माध्यम से सामने लाना था, जिनकी चर्चा अक्सर बड़े मंचों पर नहीं हो पाती. आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के विजन के अनुसार, फिल्म निचले स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, सरकारी तंत्र की जटिलताओं और एक सामान्य नागरिक की बेबसी को बेहद सहज तरीके से प्रस्तुत करती है. फिल्म यह सवाल भी उठाती है कि जब व्यवस्था ही आम आदमी के सामने चुनौती बन जाए, तब वह अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किस तरह संघर्ष करता है. 

अरुण गोविल और पंकज झा के अभिनय ने बढ़ाया प्रभाव

फिल्म में अरुण गोविल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनके साथ दीपिका चिखलिया टोपिवाला और पंकज झा जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी को लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण है. वहीं पंकज झा का किरदार कहानी के संघर्ष और टकराव को प्रभावशाली बनाता है.

Advertisement

3 हफ्ते से टॉप 3 में नोटिस

WAVES OTT पर लगातार तीन सप्ताह तक टॉप-3 में बने रहना फिल्म के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है. यह दर्शाता है कि बड़े बजट और भव्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ जमीन से जुड़ी कहानियां भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना सकती हैं. ‘NOTICE' इसी विश्वास को मजबूत करती है कि सिनेमा की असली ताकत सिर्फ बड़े पर्दे की भव्यता में नहीं, बल्कि उस कहानी में भी होती है जिसमें दर्शक अपनी जिंदगी, अपना संघर्ष और अपनी आवाज पहचान सकें. फिल्म ‘NOTICE' WAVES OTT पर निःशुल्क उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म रोजा का नया गाना रिलीज, बिस्मिल्लाह में बनीं मुस्लिम दुल्हन, फैंस बोले- माशाअल्लाह 

Featured Video Of The Day
राम, सीता और जनकपुर के लिए ट्रेन... पीएम मोदी ने यूं बताए भारत-नेपाल के रिश्‍ते
Topics mentioned in this article
Ramayana
Doordarshan
Notice
Arun Govil
Dipika Chikhalia

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं