32 एपिसोड का सीरियल, हिमेश रेशमिया-आतिफ असलम की टक्कर, भारतीय सिंगर को हराकर पाकिस्तानी सिंगर ने मारी थी बाजी

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंगिंग की प्रतियोगिता वाला 32 एपिसोड का सीरियल काफी चर्चा में रहा था, जिसमें आतिफ असलम और हिमेश रेशमिया भी नजर आए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
14 साल पुराना शो, 32 एपिसोड में पाकिस्तान और भारत के बीच हुई थी जंग

भारत और पाकिस्तान के बीच की जंग किसी से छिपी नहीं है. वहीं बॉर्डर ही नहीं स्पोर्ट्स और सिनेमा में भी इसका असर देखने को मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2012 में एक ऐसी सिंगिंग रियलिटी शो आया था, जिसमें पाकिस्तान और भारत के सिंगर्स के बीच जंग हुई थी. वहीं पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने पाकिस्तान की टीम को सपोर्ट किया था तो वहीं भारतीय टीम को हिमेश रेशमिया ने सपोर्ट किया था. जबकि वॉन्टेड फिल्म की एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने इस शो को होस्ट किया था. यह कलर्स टीवी और सहारा वन पर भारत में प्रसारित किया गया था. जबकि जियो टीवी और आग टीवी पर पाकिस्तान में स्ट्रीम किया गया था. आइए आपको बताते हैं हम कौनसी शो की बात कर रहे हैं. 

32 एपिसोड का सिंगिंग रियलिटी शो

यह है 2012 में आया शो सुरक्षेत्र, जिसमें आतिफ असलम और हिमेश रेशमिया आमने सामने पाकिस्तानी और भारतीय टीम के साथ आए थे. वहीं इस शो की शूटिंग ना तो भारत में और ना ही पाकिस्तान में बल्कि दुबई में हुई थी. इसके कुल 32 एपिसोड थे, जिसकी भाषा हिंदी और उर्दू थी. वहीं एक एपिसोड 65 से 69 मिनट का होता था. 

ये भी पढे़ं- Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट है ये 9 गानों की फिल्म, अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी, मुस्तफा ने बनाया क्लासिक

Advertisement

हिमेश रेशमिया और आतिफ असलम आमने सामने

इस शो में दो टीम थीं, जिसमें पाकिस्तानी टीम को आतिफ असलम ने ट्रेन किया था तो वहीं भारतीय टीम को हिमेश रेशमिया ने ट्रेन किया था. वहीं जूरी मेंबर्स में भारत से आशा भोसले, पाकिस्तान से अबिदा परवीन और बांग्लादेश से रुना लैला थीं, जिन्होंने कंटेस्टेंट को 10 में से मार्क्स दिए थे. 

भारत को हराकर पाकिस्तान का सिंगर बना विजेता

इस शो में खास बात यह थी कि भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान के सिंगर नबील शौकत अली ने विनर का खिताब अपने नाम किया था. जबकि भारत के दिलजान ने रनरअप का खिताब अपने नाम किया. दोनों ही सिंगर अब भले ही लाइमलाइट से दूर हों. लेकिन यह शो फैंस के बीच काफी चर्चा में रहा था. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- दिलराज कौर 42 साल पुराना हरियाणवी लोकगीत, भाई से चुनर मंगवाती बहन, आज भी है पार्टियों की शान, गाना खूब देता शादियों में सुनाई

Featured Video Of The Day
हमलावर पायलट का अलकायदा से कनेक्शन?
Topics mentioned in this article
Atif Aslam
Himesh Reshammiya
TV Show
Hindi Songs