टीवी का 25 साल पुराना वो गाना जिसमें नजर आए 79 कलाकार, जावेद अख्तर के बोल और शंकर महादेवन की आवाज ने बनाया यादगार

करीब 25 साल पहले जावेद अख्तर ने एक ऐसा गाना लिखा था जो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि टेलीविजन की भावना को सलाम करने के लिए बनाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
79 सितारों को एक साथ लाने वाला गाना, 25 साल बाद भी टीवी इंडस्ट्री की शान बना हुआ है
NDTV

भारतीय सिनेमा और टीवी की दुनिया में जावेद अख्तर का नाम हमेशा खास जगह रखता है. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों की कहानी और फिल्मों के गाने लिखे हैं. करीब 25 साल पहले जावेद अख्तर ने एक ऐसा गाना लिखा था जो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि टेलीविजन की भावना को सलाम करने के लिए बनाया गया था. इस गाने में एक-दो नहीं, बल्कि 79 जाने-माने कलाकार एक साथ नजर आए थे. गाने का नाम है ‘हर एक देश के मंजर'. इसे इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) का थीम सॉन्ग कहा जाता है.

पहले रेडियो पर बजता था गाना

जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे, संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया और आवाज दी शंकर महादेवन ने. यह गाना टीवी के आने के बाद मनोरंजन में आए बदलाव को याद दिलाता है. पहले लोग सिर्फ रेडियो सुनकर ही खुश हो जाते थे. टीवी आने के बाद सीन भी आंखों के सामने आने लगे. गाने में यही बात कही गई है कि एक टीवी पर बैठकर देश-विदेश के हर नजारे देखे जा सकते हैं.

ढेर सारे कलाकार आए नजर

वीडियो में टीवी और फिल्म की कई जानी-पहचानी शख्सियतें दिखीं. इनमें साक्षी तंवर, मुकेश खन्ना, किरण खेर, जैकी श्रॉफ, महेश भट्ट, अर्चना पूरन सिंह, शेखर सुमन, अनु कपूर, अरुणा ईरानी, नीना गुप्ता, शुत्रुघ्न सिन्हा, राकेश बेदी, दिव्या दत्ता और खुद जावेद अख्तर शामिल थे. इतने सारे कलाकारों को एक साथ एक गाने में लाना उस समय की बड़ी बात थी.

25 साल बाद भी यादगार गाना

यह गाना सिर्फ म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि टेलीविजन के नए युग का जश्न भी था. इसमें दिखाया गया कि टीवी कैसे दुनिया को एक कमरे में समेट लाया. आज भी जब पुराने टीवी कार्यक्रमों की बात होती है तो कई लोग इस गाने को याद करते हैं. जावेद अख्तर के बोल और शंकर महादेवन की आवाज ने इसे यादगार बना दिया. 25 साल बीत गए, लेकिन यह गाना अभी भी टीवी इंडस्ट्री की यादों का हिस्सा बना हुआ है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 के फ्लॉप होते ही चमकी पंकज त्रिपाठी की फिल्म की किस्मत, फिर बढ़े स्क्रीन और शो, डायरेक्टर बोले- ‘पब्लिक डिमांड थी'

Featured Video Of The Day
भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी... दिल्‍ली के लुटियन जोन का हाल देखिए!
Topics mentioned in this article
Javed Akhtar
Shankar Ehsaan Loy
Shankar Mahadevan
Sakshi Tanwar
Neena Gupta