शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी जुड़ना है. यह लाइन आपने अकसर सुनी होगी, जिसकी आज के जमाने में अब कोई वैल्यू नहीं दिखती है. जमाना इतना एडवांस हो गया है कि लोग अब शादी के नाम से घबराने लगे हैं. एक दौर था जब नौजवान (लड़का-लड़की) शादी के लिए उतावले हुआ करते थे. आज लाइफस्टाइल इतना टफ हो गया है कि लोग अब शादी के नाम से ही डरने लगे हैं. यहां तक कि शादीशुदा लोग भी अब तलाक लेकर सिंगल लाइफ जी रहे हैं.
वहीं, एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजुरिवाला ने जब लाइफ की दूसरी इनिंग्स में चल रही महिलाओं से पूछा कि अगर वे दोबारा 20 साल की हो जाएं तो क्या शादी करेंगी? तो इस पर अधेड़ उम्र से ज्यादा की सभी शादीशुदा महिलाओं ने एक जैसा ही जवाब दिया.
'शादी के एक गुलामी है' (Women On Re-marriage)
शाहिद कपूर के साथ फिल्म इश्क-विश्क में नजर आई एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजुरिवाला आज 44 साल की हैं और अभी तक शादी नहीं रचाई है. अब वह पूरी तरह से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और बतौर कंटेंट क्रिएटर काम करती हैं. शेनाज ने जब इन शादीशुदा महिलाओं से पूछा कि अगर वे अब 20 साल की हो जाएं तो क्या दोबारा शादी करना चाहेंगी.
इस पर कई महिलाओं ने साफ-साफ मना कर दिया और कहा कि वे ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगी और अपनी लाइफ को खुलकर जिएंगी और गुलामी नहीं करना चाहेंगी.
एक महिला ने कहा कि वह अगर दोबारा 20 साल की हो जाती हैं तो वह फौजी से शादी करेंगी, क्योंकि उनकी लाइफ एन्जॉय फुल है. एक ने कहा कि शादी एक सबक है, सभी को करनी चाहिए. वैसे देखा जाए तो आज के जमाने में लोग शादी करने से घबरा रहे हैं. इसके कारणों में आए दिन आने वाले पति-पत्नी के मर्डर के केस और बढ़ती महंगाई और बदलता लाइफस्टाइल भी है.
लोगों का क्या कहना है? (Internet On Marriage)
इस पर अब लोगों का क्या कहना है चलिए वो भी जान लेते हैं. इस पर एक महिला यूजर लिखती हैं, 'शादी बहुत खूबसूरत चीज है, अगर एक अच्छे पार्टनर को चुना जाए तो'. दूसरी महिला यूजर ने लिखा है, 'प्यार सब कुछ हल नहीं कर सकता, अगर आपका पार्टनर आपका बेस्ट फ्रेंड है, तो शादी कर सकते हैं'.
वहीं, पुरुष यूजर लिखता है, 'मैं 33 साल का सिंगल हूं और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहा हूं'. कईयों ने एक्ट्रेस के लिए लिखा है, 'सही है आपने शादी नहीं की'. एक महिला लिखती है, 'फौजी की पत्नी होना गर्व की बात है, लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है, जितना लोगों का लगता है'.