Women's Day 2026: कॉलेज से इंस्टाग्राम तक छाया Gen-Z फैशन, लड़कियों के 5 स्टाइल जो आज सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं

Gen-Z का फैशन कम्फर्ट, एक्सप्रेशन और एक्सपेरिमेंट का मिश्रण है, यानी ऐसा लुक जो आरामदायक भी हो और अलग पहचान भी बनाए. यहां जानें आज लड़कियां सबसे ज्यादा क्या स्टाइल कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्सपर्ट्स का कहना है कि Gen-Z का फैशन कम्फर्ट, एक्सप्रेशन और एक्सपेरिमेंट का मिश्रण है.

Women's Day 2026: आज की Gen-Z लड़कियां फैशन को सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं मानतीं, बल्कि इसे अपनी पहचान और आत्मविश्वास का हिस्सा मानती हैं. इंस्टाग्राम, रील्स और फैशन इन्फ्लुएंसर्स की वजह से फैशन पहले से ज्यादा तेजी से बदल रहा है. कॉलेज कैंपस, कैफे और सोशल मीडिया पर कुछ खास स्टाइल बार-बार देखने को मिलते हैं, जिन्हें Gen-Z लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह पीढ़ी फैशन के नियमों को तोड़ने में विश्वास रखती है. कभी ओवरसाइज कपड़े, कभी विंटेज लुक और कभी स्ट्रीट स्टाइल. फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि Gen-Z का फैशन कम्फर्ट, एक्सप्रेशन और एक्सपेरिमेंट का मिश्रण है, यानी ऐसा लुक जो आरामदायक भी हो और अलग पहचान भी बनाए. 

लड़कियों सबसे ज्यादा फॉलो कर रही हैं ये फैशन स्टाइल | Girls Are Following this Fashion Style the Most

1. ओवरसाइज्ड स्ट्रीट स्टाइल

Gen-Z फैशन में ओवरसाइज़्ड कपड़े सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुके हैं. लड़कियां आजकल ढीली-ढाली टी-शर्ट, बैगी जींस, हूडी और स्नीकर्स के साथ स्ट्रीट-स्टाइल लुक बनाती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण कम्फर्ट है. साथ ही यह स्टाइल सोशल मीडिया पर भी काफी कूल दिखता है.

फैशन टिप:

  • ओवरसाइज टी-शर्ट और बैगी जींस
  • स्नीकर्स और कैप के साथ स्टाइल

2. Y2K फैशन (2000 के दशक का रेट्रो लुक)

Gen-Z लड़कियों में Y2K फैशन भी बहुत लोकप्रिय है. इसमें क्रॉप टॉप, मिनी स्कर्ट, लो-राइज जींस और रंगीन एक्सेसरीज शामिल होती हैं. यह स्टाइल 2000 के दशक के पॉप-कल्चर से प्रेरित है और आज फिर से ट्रेंड में है.

फैशन टिप:

  • क्रॉप टॉप और लो-राइज जींस
  • छोटे बैग और सनग्लासेस

3. क्लीन गर्ल मिनिमल स्टाइल

आजकल कई लड़कियां सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद करती हैं जिसे क्लीन गर्ल एस्थेटिक कहा जाता है. इस स्टाइल में न्यूट्रल कलर, हल्का मेकअप, सिंपल ज्वेलरी का इस्तेमाल किया जाता है. यह स्टाइल खासतौर पर इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ है. 

Advertisement

4. विंटेज और थ्रिफ्टेड फैशन

Gen-Z लड़कियां पुराने कपड़ों को नए तरीके से पहनना भी पसंद करती हैं. जैसे पुराने कार्डिगन, विंटेज डेनिम, थ्रिफ्ट स्टोर से खरीदे कपड़े यह ट्रेंड इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि नई पीढ़ी सस्टेनेबल फैशन को महत्व देती है.

Advertisement

5. इंडो-फ्यूजन (देसी और मॉडर्न)

भारत में Gen-Z लड़कियों के बीच इंडो-फ्यूजन फैशन भी तेजी से बढ़ रहा है. उदाहरण के लिए साड़ी के साथ स्नीकर्स, कुर्ती के साथ डेनिम, एथनिक टॉप के साथ स्कर्ट. यह स्टाइल पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का अनोखा मिश्रण है.

Advertisement

फैशन एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि Gen-Z का फैशन किसी एक स्टाइल तक सीमित नहीं है. वे अलग-अलग एस्थेटिक्स को मिलाकर नया लुक बनाते हैं और यही उनकी पहचान बन चुका है.

Advertisement

Gen-Z लड़कियों का फैशन सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं है, बल्कि खुद को एक्सप्रेस करना है. यही कारण है कि आज के फैशन में ओवरसाइज़ स्ट्रीट स्टाइल से लेकर इंडो-फ्यूजन तक सब कुछ साथ-साथ देखने को मिलता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरान युद्ध पर China का बड़ा बयान, कहा- जंग से किसी को फायदा नहीं होगा