हेल्दी और फिट रहने के लिए योग बहुत फायदेमंद है. रोजाना योग करने से शरीर और मन दोनों का फायदा मिलता है. अक्सर लोगों को लगता है कि योग सुबह के समय ही करना सबसे अच्छा रहता है, लेकिन ऐसा नहीं दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम का समय शरीर और मन को आराम देने के लिए कुछ एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हो सकती है. अगर, आप भी दिनभर काम करके रात में थका हुआ महसूस करते हैं तो आपको रात को सोने से पहले योग के कुछ आसन करने चाहिए, ये शरीर को आराम देने के साथ-साथ मन को भी शांत करेंगे. चलिए आपको बताते हैं रात में सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
यूट्यूब पर शहीदा विद योग नाम से एक चैनल पर शहीदा ने रात को सोने से पहले कुछ आसान योगासन बताए हैं. उन्होंने अपनी वीडियो में बताया कि ये योगासन रोजाना करने से दिन के बाद शरीर को रिलैक्स करने, तनाव कम करने और मन को शांत करने में मदद कर सकते हैं.
शशांकासन
शशांकासन शरीर और मन को शांत करने के लिए फायदेमंद योगासन माना जाता है. इस आसन में आगे की ओर झुकने से शरीर रिलैक्स होता है और दिमाग को सुकून मिलता है. रात में सोने से पहले इस आसन को तकिए की मदद से बेड पर भी आसानी से किया जा सकता है.
जानू शीर्षासन
जानू शीर्षासन में एक पैर मोड़कर आगे की ओर झुकना होता है. इससे पीठ, कमर और पैरों की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है. रोजाना इसे करने शरीर की जकड़न कम होती है और मन को शांत रहता है. रात में सोने से पहले इस आसन को करना अच्छा रहता है.
परिवृत्त जानू शीर्षासन और वक्रासन
रात को सोने से पहले परिवृत्त जानू शीर्षासन और वक्रासन से भी दिनभर की थकान दूर करने में मदद मिलती है. दिनभर बैठकर काम करने से कमर, कंधों और गर्दन में थोड़ा तनाव होने लगता है. ऐसे में परिवृत्त जानू शीर्षासन और वक्रासन रीढ़ की हड्डी को आराम देने और शरीर की अकड़न कम करने में मदद करते हैं.
बद्धकोणासन
रोजाना रात को सोने से पहले बद्धकोणासन करना चाहिए. बद्धकोणासन हिप्स और जांघों के आसपास की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है. अगर, आपका दिनभर बैठे रहने का काम है तो आपको रोजाना ये आसन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- पानी पीने के लिए अच्छी बोतल कौन सी है? जानिए कॉपर और स्टेनलेस स्टील किस बोतल में पानी पीना चाहिए
यह भी पढ़ें:- गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- घर से मक्खियों और कीड़ों को कैसे भगाएं? कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने के 3 आसान उपाय