When is Ramadan 2026 : कब से है रमजान का पाक महीना, जान लें तैयारी, रोजा से जुड़ी हर जरूरी बात

When is Ramadan 2026 : साल 2026 में रमजान की शुरुआत मंगलवार 17 फरवरी 2026 को होने की उम्मीद है और इसका अंत बुधवार 18 मार्च 2026 की शाम को हो सकता है. ये सब चांद दिखने पर निर्भर करता है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

When is Ramadan 2026 : रमजान इस्लामी लूनर कैलेंडर का नौवां महीना है. इस महीने में सेहतमंद बालिग मुसलमान सुबह से लेकर शाम तक रोजा रखते है. इसमें खाने पीने के साथ साथ बुरी आदत और गुस्से से दूर रहना शामिल है. इस पाक महीने में इबादत, कुरान पढ़ना और दान करने जैसे नेक कामों को बढ़ावा दिया जाता है. यहां इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं कि रमजान का पाक महीने कब से शुरू हो रहा है और रमजान कब खत्‍म होगा. साथ ही साथ हम आपको बताएंगे कि आप रमजान की तैयारी कैसे कर सकते हैं और इस दौरान आप क्‍या खा सकते है और क्‍या नहीं.  

रमजान 2026 कब है? (What is Ramadan?)

साल 2026 में रमजान की शुरुआत मंगलवार 17 फरवरी 2026 को होने की उम्मीद है और इसका अंत बुधवार 18 मार्च 2026 की शाम को हो सकता है. ये सब चांद दिखने पर निर्भर करता है.

रमजान 2025 कब था? (When is Ramadan 2026?)

2025 में रमजान की शुरुआत शुक्रवार 28 फरवरी को हुई थी और ये रविवार 30 मार्च 2025 की शाम को खत्म हुआ था.

रमजान कितने दिनों का होता है? (When was Ramadan 2025?)

रमजान या तो 29 दिन का होता है या 30 दिन का. हर साल इसका वक्त बदलता रहता है क्योंकि ये चांद के कैलेंडर पर चलता है, जो आम कैलेंडर से लगभग 10 या 11 दिन छोटा होता है.

रमजान की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for Ramadan)

  1. नियत करें: रमजान के दौरान रोजा रखने और दूसरी इबादतें करने की नियत करें. 
  2. हेल्‍थ चैकअप: इस बात का पूरा ख्‍याल रखें कि अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से परामर्श लें और रोजा रखने के लिए तैयार रहें. 
  3. आहार योजना: रमजान के दौरान खाने-पीने की योजना बनाएं, जिसमें सेहतमंद और पौष्टिक आहार शामिल हों. 
  4. सहरी और इफ्तार: सहरी और इफ्तार के समय को निर्धारित करें और इन दोनों में तलाभुना खाने के बजाए पौष्टिक आहार लें. 
  5. क्वालिटी टाइम: रमजान के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं.
  6. इबादत करें: रमजान का पाक महीना दुआ करने का महीना है. इस दौरान नमाज, तिलावत, और दुआओं के लिए समय निकालें. 
  7. सेवा और दान: रमजान के दौरान दूसरों की सेवा और दान करने की कोशिश करें. 
  8. नकारात्मक विचारों से बचें और सकारात्मक आदतें अपनाएं: रमजान के दौरान नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें और सकारात्मक रहें. रमजान के दौरान सकारात्मक आदतें अपनाने की कोशिश करें, जैसे कि नियमित रूप से नमाज पढ़ना और कुरआन पढ़ना. 
  9. अल्लाह से दुआ करें: रमजान के दौरान अल्लाह से दुआ करें कि वह आपको रोजा रखने और अन्य इबादतें करने की ताकत दे.    

2026 में रमजान कब शुरू होगा? (When will Ramadan start in 2026?)

जब इस्लामी महीना शाबान खत्म होता है और रमजान का नया चांद दिख जाता है, तब रमजान की शुरुआत होती है. अगला रमजान मंगलवार 17 फरवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.

2026 में रमजान कब खत्म होगा? (When will Ramadan end in 2026?)

ईद उल फितर का त्योहार रमजान के खत्म होने की निशानी है. इसका सही वक्त चांद दिखने पर तय होता है. ईद उल फितर इस्लामी महीने शव्वाल की शुरुआत में होती है. अगला रमजान बुधवार 18 मार्च 2026 की शाम को खत्म होने की उम्मीद है.

Advertisement

रमजान 2026 में रोजे कब खत्म होंगे? (When to stop fasting Ramadan 2026?)

रमजान 2026 का आखिरी रोजा बुधवार 18 मार्च को होगा, जो चांद के दिखने पर निर्भर करता है. इंग्लिश कैलेंडर के मुकाबले इस्लामी कैलेंडर चांद की चाल पर चलता है. इस वजह से इस्लामी कैलेंडर के खास दिन हर साल लगभग 11 दिन पहले आते है. इसलिए चांद दिखने से ही महीने का अंत और ईद की शुरुआत तय होती है.

    अगर रमजान में रोजा छूट जाए तो क्या करें? (What happens if you miss a fast during Ramadan?)

    छूटे हुए रोजों के बदले आपको बाद में रोजा रखना होगा जिसे कजा कहते है. अगर आपने मजबूरी में रोजा छोड़ा है और बाद में कभी भी रोजा रखने के काबिल नहीं है, तो आपको इसके लिए फिदया देना होगा. अगर बिना किसी मजबूरी के जानबूझकर रोजा तोड़ा गया है, तो आपको कजा रोजा रखने के साथ साथ कफ्फारा भी देना होगा. हनबली और शाफी मसलक में अगर वैवाहिक संबंधों की वजह से रोजा टूटता है तभी कफ्फारा के साथ कजा लाजमी है.

    Advertisement

    ईद उल फितर 2026 कब है? (When is Eid ul Fitr 2026?)

    2026 में ईद उल फितर बुधवार 18 मार्च 2026 को होने की संभावना है, जो चांद पर निर्भर करता है. इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से अगला दिन मग़रिब की नमाज यानी सूरज ढलने के बाद शुरू हो जाता है. इसलिए तकनीकी तौर पर ईद चांद दिखने के बाद शुरू हो जाती है जो 18 मार्च को होने की उम्मीद है, लेकिन ईद की नमाज और जश्न अगले दिन यानी बृहस्पतिवार 19 मार्च 2026 को होगा.

    लैलातुल कद्र 2026 कब है? (When is laylatul qadr 2026?)

    लैलातुल कद्र को ताकत की रात भी कहा जाता है और ये इस्लामी कैलेंडर की सबसे मुकद्दस रातों में से एक है. रमजान के आखिरी 10 दिनों में हम इस रात को तलाश सकते है. पैगंबर मोहम्मद (S.A.W) ने फरमाया कि रमजान के आखिरी 10 दिनों की विषम यानी ऑड रातों में लैलातुल कद्र को तलाश करो.

    Advertisement

    रमजान में सदका (Sadaqah in Ramadan)

    पैगंबर मोहम्मद (S.A.W) पूरे साल दान करते थे लेकिन रमजान में सदका बढ़ा देते थे. इब्न अब्बास के मुताबिक उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद (S.A.W) सबसे ज्यादा सखी थे और रमजान में वो और भी ज्यादा उदार हो जाते थे. साल 2026 में भी दुनिया भर में लाखों लोग मुश्किल में है और उन्हें मदद की सख्त जरूरत है. जकात हमारा धार्मिक फर्ज है. आज ही दान करें ताकि दुनिया भर के भाई बहनों की मुश्किलें कम हो सकें.

    Featured Video Of The Day
    Bangladesh PM Oath Ceremony: Tarique Rahman ने बांग्लादेश में PM पद की शपथ ली | Breaking News