What To Do If Your Partner Takes You For Granted: दोस्ती हो, परिवार हो या प्यार यह सभी रिश्ते तभी तक चलते हैं, जब तक दोनों तरह से इन्हें चलाने की कोशिशें हो, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप सामने वाले के लिए सब कुछ करते हैं, फिर भी वो आपकी वैल्यू नहीं करते. यह न सिर्फ आपके दिल को दुखाता है, बल्कि इस परिस्थिति में आप खुद को गलत समझने लगते हैं. कोई आपकी वैल्यू नहीं करता, तो लाइफ में कुछ अहम कदम उठाकर आप खुद को मजबूत बना सकते हैं और अपने रिश्तों को भी बेहतर दिशा दे सकते हैं.
अगर कोई आपकी वैल्यू न करे, तो क्या करें?
आप अपने इमोशन को कंट्रोल करके रखो. कोई भी इंसान आपकी वैलू क्यों नहीं करता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपने अपनी वैल्यू क्रिएट नहीं की है. आप जिसके पीछे जितना भागोगे. वह उतनी कम आपकी वैल्यू करेगा. इसलिए जरूरी है अपने इमोशन को कंट्रोल में रखकर अपने आप को नंबर 1 पर रखा जाए और जब अपनी गलती हो तभी झुके.
समझदार बनों/मैच्योर बनों: जब किसी इंसान को कोई भी चीज आसानी से मिल जाती है, उसे पाने के लिए उन्होंने ज्यादा मेहनत नहीं की होती, तब उन्हें उन चीजों की वैल्यू नहीं होती है. इसलिए किसी के लिए काभी इतना न करें की सामने वाला इंसान आपको हल्के में लेने लग जाए. अपनी वैल्यू बनाए रखने के लिए खुद से प्यार करें और अपने आप को नंबर 1 पर रखें.
अपनी खुशी के लिए किसी और पर निर्भर न रहें: कई बार हमारा मूड सामने वाले के व्यवहार पर निर्भर करता है. अगर वो हमसे अच्छे से बात कर रहे हैं, तो हम खुश है और अगर वो अच्छे से बात नहीं कर रहे हैं, तो इससे हमारा मूड खराब रह रहा है, हम खाना नहीं खा रहे हैं या किसी से बात नहीं कर रहे हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह बिल्कुल गलत है अपना मूड किसी और पर निर्भर मत रखिए. अपने आप को अपनी पहली प्रायोरिटी बनाएं.
इसे भी पढ़ें: Workplace Boundaries: ऑफिस में भूलकर भी न शेयर करें ये 4 बातें