ऑयली स्किन वालों के लिए कैसा होना चाहिए स्किनकेयर रूटीन? एक्सपर्ट से जानिए सुबह के लेकर शाम तक क्या करें

ऑयली स्किन वाले अधिकतर लोग बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. लेकिन इनसे जलन और ड्रायनेस बढ़ जाती है. ऐसे में सही स्किनकेयर रुटीन अपनाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑयली स्किन के लिए सही स्किनकेयर रूटीन क्या है?
Photo Credit: NDTV

Oily Skin Par Kya Lagana Chahie: हर किसी की त्वचा एकदम अलग होती है. किसी की स्किन एकदम ड्राय होती है, तो कोई अपनी ऑयली स्किन से परेशान रहता है. आज हम ऑयली स्किन को लेकर बात करने वाले हैं. दरअसल, ऑयली त्वचा में चेहरे पर ऑयल ज्यादा बनने के कारण त्वचा चिपचिपी दिखने लगती है और पोर्स बंद होने से ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल्स की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है. कई लोग स्किन से ऑयल हटाने के लिए बहुत ज्यादा फेस वॉश, स्क्रब या बाजार वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. लेकिन इनसे त्वचा में जलन और डॉयनेस बढ़ जाती है. ऐसे में ऑयली त्वचा के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बहुत ज्यादा जरूरी है. आज हम आपको ऑयली स्किन के लिए स्किनकेयर रूटीन बताने जा रहे हैं जो आप रोजाना अपना सकते हैं. इसकी जानकारी NIIMS हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मेहक गुप्ता ने दी है. आइए जानते हैं...

सुबह इस तरह करें फेसवॉश

एक्सपर्ट के अनुसार ऑयली स्किन वालों को सुबह चेहरा साफ करने के लिए लाइट फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए. हार्ड फेसवॉश इस्तेमाल करने या बार-बार चेेहरा धोने से त्वचा में जलन हो सकती है. साथ ही अगर फेस पर बहुत ज्यादा ऑयल आता है या पिंपल्स की प्रॉब्लम है तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से सैलिसिलिक एसिड वाले फेस वॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है.

मॉइस्चराइजर यूज करना न छोड़ें

एक्सपर्ट के अनुसार ऑयली स्किन होने के बावजूद भी मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होता है. कई लोग येे सोचकर मॉइस्चराइजर नहीं लगाते कि इससे चेहरा और ज्यादा ऑयली हो जाएगा. इससे बचने के लिए आप लाइट, जेल या वॉटर-बेस्ड और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं.

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

डॉक्टर मेहक के अनुसार ऑयली त्वचा के लिए भी रोज सनस्क्रीन यूज करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसके लिए कम सेे कम SPF 30 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन इस्तेमाल करे. जेल या लाइट टेक्सचर वाला सनस्क्रीन ऐसे लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement

पिंपल्स को दबाने से बचें

ऑयली स्किन में पिंपल्स होना आम है, लेकिन उन्हें बार-बार दबाना या छेड़ना नहीं चाहिए. इससे सूजन बढ़ सकती है और बाद में दाग या निशान भी रह सकते हैं. अगर लगातार पिंपल्स हो रहे हैं, तो खुद से कई प्रोडक्ट बदलने के बजाय स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है.

स्क्रब और घरेलू नुस्खों से सावधान

ऑयली त्वचा को साफ रखने के लिए बार-बार स्क्रब करना जरूरी नहीं है. बहुत ज्यादा स्क्रबिंग से त्वचा मेंं जलन और रेडनेस हो सकती है. इसी तरह नींबू, बेकिंग सोडा को चेहरे पर लगाना नुकसान पहुंचा सकता है.

Advertisement

रात के लिए स्किनकेयर रुटीन

ऑयली स्किन वालों को रात में चेहरा साफ करके हल्का मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है. अगर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स या ज्यादा ऑयल बनने की प्रॉब्लम लगातार बनी रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट के प्रेसक्राइब्ड दवा या एक्टिव इंग्रीडिएंट लें.

यह भी पढ़ें: होंठों पर पूरे दिन टिकेगी Lipstick, खाना खाते हुए भी नहीं हटेगी, Makeup Artist ने बताई खास ट्रिक

Featured Video Of The Day
Gujarat News: आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड से धुलवा दिया घर! विधायक के बेटे को ₹25 हजार का नोटिस
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Oily Skin