सिगरेट पकड़ने का अंदाज खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी के राज!

Cigarette Holding Style Meaning: सिगरेट पकड़ने का अंदाज आपके स्वभाव और सोच के बारे में कई रोचक बातें बता सकता है. इस लेख में अलग-अलग स्टाइल और उनसे जुड़ी खासियतों को आसान तरीके से समझाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिगरेट पकड़ने का अंदाज खोल सकता है आपकी पर्सनैलिटी के राज! जानिए आपका स्टाइल क्या कहता है

Cigarette Holding Style Meaning: आजकल सिगरेट पीना भले ही आम आदत बन गई हो, लेकिन यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक है. फिर भी क्या आप जानते हैं कि सिगरेट पकड़ने का आपका अंदाज आपकी पर्सनैलिटी के बारे में कई दिलचस्प बातें बता सकता है. बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स मानते हैं कि छोटी-छोटी आदतें भी इंसान के स्वभाव और मानसिक स्थिति का संकेत देती हैं. आप किस तरह खड़े होते हैं और किस तरह से सिगरेट होल्ड करते हैं ये आपकी पर्सनेलिटी दिखाता है.  आइए जानते हैं कि सिगरेट पकड़ने का तरीका क्या बताता है.

सिगरेट पकड़ने का तरीका और आपकी पर्सनेलिटी | What Your Cigarette Holding Says About You

मजबूती से पकड़ना | Firm Grip

अगर कोई सिगरेट को बहुत मजबूती से पकड़ता है, तो इसे अक्सर अंदरूनी तनाव या असुरक्षा से जोड़ा जाता है. ऐसे लोग रिश्तों को लेकर ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं.

टिप से पकड़ना | Holding From The Tip

जो लोग सिगरेट को बिल्कुल सिरे से पकड़ते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि वे किसी काम से जल्दी बोर हो जाते हैं और बदलाव की तलाश में रहते हैं.

आरामदायक पकड़ | Relaxed Style

ढीले अंदाज में पकड़ने वाले लोग आमतौर पर शांत स्वभाव के और अपनी दुनिया में रहने वाले माने जाते हैं. उन्हें अकेले समय बिताना अच्छा लग सकता है.

बहुत सावधानी से पकड़ना | Careful Hold

अगर कोई सिगरेट को बहुत सावधानी से पकड़ता है, तो यह ओवरथिंकिंग या ज्यादा सतर्क स्वभाव का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग कभी-कभी सच्चाई छिपाने की आदत भी रखते हैं.

ऊपर से पकड़ना | Top Hold

ऊपर की तरफ से पकड़ने वाले लोग स्पष्ट राय रखने वाले और थोड़े जिद्दी स्वभाव के समझे जाते हैं. उन्हें सीधे मुद्दे पर बात करना पसंद होता है.

Advertisement

कॉन्फिडेंट पकड़ | Confident Grip

स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट तरीके से पकड़ने वाले लोग मिलनसार और खुलकर जीने वाले माने जाते हैं.

चार उंगलियों से पकड़ना | Holding With Four Fingers

ऐसे लोग रिस्क लेने से नहीं डरते और चुनौतियों का सामना बहादुरी से करते हैं.

पहली और बीच की उंगली | Index & Middle Finger Hold

पहली और बीच की उंगली से पकड़ने वाले लोगों को कल्पनाशील और क्रिएटिव सोच वाला माना जाता है.

नीचे की तरफ पकड़ना | Downward Hold

सिगरेट को नीचे की तरफ से पकड़ने वाले लोग अक्सर गंभीर सोच वाले और फैसले लेते समय सावधानी बरतने वाले माने जाते हैं.

ये सारी बातें बॉडी लैंग्वेज की साधारण समझ पर आधारित हैं, कोई पक्के साइंटिफिक नियम नहीं हैं. इसलिए इन्हें सिर्फ मजेदार जानकारी की तरह लें.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Dadi Nani Ke Gharelu Nuskhe: पथरी से छुटकारा कैसे पाएं, स्टोन के लिए बेस्ट घरेलू उपाय

 

Featured Video Of The Day
कोर्ट कार्यवाही की Reels बनाने वालों पर गिरेगी गाज? SCAORA ने बताया! SC Strict on Courtroom Clips