रोज 10 मिनट दीवार के सहारे पैर ऊपर करके लेटने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें जबरदस्त फायदे

आइए जानते हैं रोज केवल 10 मिनट तक दीवार के सहारे पैर ऊपर करके लेटने से यानी विपरीत करणी आसन करने से आपकी बॉडी पर कैसा असर होता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रोज थोड़ी देर पैर ऊपर करके लेटने से क्या होता हैं?
(Photo Credit: NDTV)

दिनभर काम करने के बाद पैरों में दर्द, थकान और भारीपन महसूस होना आम बात है. कई बार रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी दिमाग शांत नहीं होता है और नींद आने में परेशानी होती रहती है. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए शरीर को आराम देना चाहते हैं, तो एक बेहद आसान तरीका अपना सकते हैं. आपको बस दीवार के सहारे अपने पैरों को ऊपर करके कुछ देर लेटना है. इसे विपरीत करणी (Viparita Karani) आसन कहा जाता है. वुमन हेल्थ स्पेशलिस्ट और सर्टिफाइड मेनोपॉज कोच निधि कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि रोज केवल 10 मिनट तक दीवार के सहारे पैर ऊपर करके लेटने से आपकी बॉडी पर कैसा असर होता है. आइए जानते हैं इस बारे में- 

रोज थोड़ी देर पैर ऊपर करके लेटने से क्या होता हैं?

पैरों की थकान हो सकती है कम

कई बार दिनभर काम करने के बाद जब हम सोने के लिए बिस्तर पर आते हैं, तो पैरों में अजीब सी थकान, दर्द या अकड़न महसूस होती है. निधि कक्कड़ बताती हैं, विपरीत करणी आसन यानी पैरों को ऊपर कर लेटने से आपको कुछ ही देर में पैरों में आराम महसूस हो सकता है. खासकर घुटने के दर्द और पैरों में होने वाली हल्की सूजन में राहत मिलती सकती है.

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर 

जब आप पैर ऊपर करके लेटते हैं, तो ग्रेविटी के चलते पैरों से खून ऊपर की ओर यानी हार्ट और ब्रेन की तरफ फ्लो करने लगता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन, ऑक्सीजन की सप्लाई और लिम्फैटिक ड्रेनेज बेहतर होता है.

तनाव कम करने में मिल सकती है मदद

इस योगासन में आपको आराम से लेटकर अपनी सांसों पर ध्यान देना होता है. यानी आपकी बॉडी पूरी तरह रिलैक्स मोड में होती है, नर्वस सिस्टम शांत होता है. निधि कक्कड़ बताती हैं, थोड़ी देर पैरों को ऊपर कर लेटने से आपको ब्रेन फोग से राहत मिल सकती है. 

Advertisement

कुछ रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि इस मुद्रा में सिर्फ 10 से 15 मिनट तक रहने से कोर्टिसोल का लेवल लगभग 30% तक कम हो सकता है. कोर्टिसोल स्ट्रेस बढ़ाने वाला हार्मोन होता है. यानी केवल 10 मिनट तक विपरीत करणी आसन करने से आपका स्ट्रेस काफी कम हो सकता है, आपकी बॉडी और दिमाग दोनों आराम महसूस कर सकते हैं.

नींद भी आती है अच्छी 

इन सब से अलग जब आपकी बॉडी रिलैक्स होती है, पैरों में थकान या दर्द नहीं होता है, ब्रेन तक ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है, तो आपको नींद भी अच्छी और जल्दी आ जाती है. इस आसान को करने से आप रातभर सुकून की नींद सो पाएंगे. इससे फिर अगले दिन भी आप खुद को ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे. 

Advertisement

ऐसे में इन तमाम फायदों को पाने के लिए आप रोज रात को सोने से पहले केवल 10 मिनट तक अपने पैरों को दीवार के सहारे ऊपर कर रख सकते हैं. 

कैसे करें विपरीत करणी आसन?
  • इसके लिए सबसे पहले दीवार के पास पीठ के बल लेट जाएं. 
  • अब, अपने दोनों पैरों को दीवार के सहारे ऊपर सीधा कर लें. शरीर को आरामदायक स्थिति में रखें और हाथों को जमीन पर रखकर ढीला छोड़ दें.
  • इस पोजीशन में आकर अपनी आंखों को बंद कर लें और धीरे-धीरे सांस लें. 
  • आपको अपनी सांसों पर ध्यान देना है और केवल 10 मिनट तक इस पोजीशन में रहना है. 
  • अगर मुश्किल लगे, तो आप 5 या 6 मिनट से भी शुरुआत कर सकते हैं. फिर धीरे-धीरे टाइम बढ़ा लें.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

Featured Video Of The Day
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए सपा के बागी | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article
Viparita Karani
Lifestyle News