कई बार हम दिनभर थकान महसूस करते हैं, हाथ-पैरों में झनझनाहट रहती है, छोटी-छोटी बातें भूलने लगते हैं या चलते समय पैरों में कमजोरी महसूस होती है. अक्सर हम इसे बढ़ती उम्र, तनाव या ऐसे ही नॉर्मल बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब ऐसे संकेत लगातार बने रहें, तो यह शरीर की ओर से मिलने वाली चेतावनी भी हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, Vitamin B12 की कमी नसों, दिमाग और खून की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकती है, जिसकी वजह से डेली रूटीन के काम भी मुश्किल लगने लगते हैं. अगर, आपको भी Vitamin B12 कमी हो रही है, तो इसे बढ़ाने के लिए घर पर कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं. Vitamin B12 कैसे बढ़ाएं.
Vitamin B12 क्यों जरूरी है?
Vitamin B12 हमारे शरीर की नसों को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है. हमारी नसों के ऊपर एक सुरक्षात्मक परत होती है, जिसे मायेलिन शीथ कहा जाता है. यह नसों को सही तरीके से मैसेज पहुंचाने में मदद करती है. जब शरीर में Vitamin B12 की कमी होने लगती है, तो यह परत कमजोर पड़ सकती है. इसका असर हाथों और पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन और चींटी चलने जैसा हो सकता है.
हर समय थकान और सुस्ती भी हो सकती है संकेत
आप रोजाना नींद भी पूरी ले रहे हैं, इसके बाद भी दिनभर थकान बनी रहती है, काम में मन नहीं लगता या बार-बार चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो इसके पीछे भी Vitamin B12 की कमी हो सकती है. यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. यही कोशिकाएं शरीर के विभिन्न हिस्सों और दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाती है. जब इनका निर्माण प्रभावित होता है, तो शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है और व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस कर सकता है.
घर पर बनाएं Vitamin B12 बढ़ाने वाला नुस्खा?
फिजियो डॉ. दीपक सोनी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने Vitamin B12 बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बताया है. वीडियो में Vitamin B12 की कमी से जुड़े लक्षणों के लिए एक घरेलू ड्रिंक का जिक्र किया गया है. इसे बनाने के लिए रात में 2 खजूर और 5 बादाम भिगोकर रखें. सुबह बादाम छीलकर और खजूर के बीज निकालकर गुनगुने दूध के साथ पिएं. यह पौष्टिक ड्रिंक शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकती है और रोजाना की डाइट में पोषण बढ़ा सकती है.
यह भी पढ़ें:- घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके