खेत में विषखोपड़ा न आए, इसके लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें आसान बचाव के तरीके

Vishkhopda Safety Tips: खेत में विषखोपड़ा आने से बचने के लिए झाड़ियों, पत्थरों और लकड़ियों के ढेर की सफाई रखें. चूहों और कचरे को नियंत्रित करें. इसे भगाने के लिए जहरीले रसायन या घरेलू नुस्खे न अपनाएं. अचानक सामने आने पर दूरी बनाएं और विशेषज्ञ से मदद लें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खेत में अचानक आ जाए विषखोपड़ा तो क्या करें
ndtv

बारिश के मौसम में खेतों में काम करने वाले किसानों को सांप और दूसरे रेंगने वाले जीवों के साथ विषखोपड़ा भी नजर आ सकता है. खेत में अचानक इसे देखकर घबराने या उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय सबसे पहले अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए. खासकर झाड़ियों, घास, पत्थरों या पानी भरी जगहों पर काम करते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है, क्योंकि यहां ऐसे जीव छिपे हो सकते हैं. अगर खेत में विषखोपड़ा दिखाई दे तो उससे दूरी बनाकर रखें और उसे छेड़ने, डंडे से भगाने या पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. बच्चों और दूसरे लोगों को भी उस जगह से दूर रखें. वन्यजीव एक्सपर्ट के अनुसार, किसी भी जंगली जीव को खुद पकड़ने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या स्थानीय वन विभाग की मदद लेना सुरक्षित तरीका है.

खेत में विषखोपड़ा दिखे तो घबराएं नहीं

वन्यजीव एक्सपर्ट के अनुसार, मॉनिटर लिजर्ड आमतौर पर इंसानों से दूर रहना चाहती है. लेकिन अगर उसे घेर लिया जाए या छेड़ा जाए, तो वह काट सकती है और पंजों से चोट पहुंचा सकती है. किसान को अचानक सामने आने पर शांत रहना चाहिए, धीरे-धीरे दूरी बनानी चाहिए और उसे भागने का रास्ता देना चाहिए. खुद पकड़ने या लाठी से मारने की कोशिश न करें.

विषखोपड़ा को भगाने का क्या तरीका है?

अगर आप खेत में काम कर रहे हैं तो विषखोपड़ा को भगाने के लिए सूखी घास या गोबर के कंडे (उपले) में आग लगाकर धुआं कर लें. धुएं से विषखोपड़ा डरता है. खुद के बचाव के लिए वह उस जगह को छोड़कर सुरक्षित स्थान ढूंढता है. अगर तब भी विषखोपड़ा ना जाए तो किसी स्थानिय रेस्क्यू टीम या वन विभाग को बुलाएं.

ये भी पढ़ें- Home Decor Tips: कम बजट में घर को बनाना है आलीशान? अपनाएं ये आसान डेकोर टिप्स, मिलेगा लग्जरी और प्रीमियम लुक

Advertisement

खेत में खुद को कैसे सुरक्षित रखें

खेत में काम करते समय जूते या मजबूत जूते पहनें और झाड़ियों, पत्थरों या लकड़ियों के ढेर के पास सावधानी बरतें. अगर विषखोपड़ा दिखाई दे, तो उसके रास्ते में खड़े न हों. बच्चों और दूसरे मजदूरों को भी दूर रखें. जरूरत पड़ने पर वन विभााग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से मदद लें.

Advertisement

खेत में क्या रखें जिससे विषखोपड़ा दूर रहे

विषखोपड़ा भगाने के लिए किसी खास घरेलू नुस्खे या तेज गंध वाली चीज को पक्का उपाय नहीं माना जा सकता है. इसके बजाय खेत के आसपास की सफाई पर ध्यान दें. घनी झाड़ियों, लकड़ियों और बेकार सामान के ढेर को हटाएं. चूहों और खाने के बचे हुए टुकड़ों को नियंत्रित करें. क्योंकि भोजन की उपलब्धता वन्यजीवों को आकर्षित कर सकती है. जहरीले रसायनों या जाल का इस्तेमााल न करें.

विषखोपड़ा के काटने पर क्या होता है

भारतीय बंगाल मॉनिटर को आम तौर पर जहरीला नहीं माना जाता है, लेकिन इसके काटने से गहरा घाव, दर्द और संक्रमण का खतरा हो सकता है. काटने पर घाव को साबुन और सााफ बहते पानी से धोएं, खून निकल रहा हो तो साफ कपड़े से दबाव दें और डॉक्टर से तुरंत चिकित्सा सलााह लें. जख्म पर घरेलू नुस्खे आजमाने से बचें.

ये भी पढ़ें- Toilet Seat से ज्यादा गंदा हो सकता है तकिए का कवर... जानें बेडशीट, टॉवल और घर के इन कपड़ों को कितने दिन में धोना चाहिए

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA यात्रा, मायने समझिए
Topics mentioned in this article
Monitor Lizard
Goyra
Lifestle News