Valentine's Weekend Getaway Ideas: हर कपल्स को पसंद आएंगी ये 3 रोमेंटिक डेस्टिनेशन, इस वैलेंटाइन वीकेंड पर करें प्लान

Best Places for Couples: यहां कुछ ऐसे डेस्टिनेशन और आइडियाज़ हैं जहां बिना ज्यादा तैयारियों के भी आप एक यादगार रोमांटिक वीकेंड बिता सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वैलेंटाइन डे लास्ट मिनट पर क्या करें?

Best Places for Couples: वैलेंटाइन डे इस बार वीकेंड पर आ रहा है. जिसका मतलब है आप इस बार का यह स्पेशल दिन बेहद ही खास तरीके से सेलब्रैट कर सकते हैं. अगर आप इस पूरे वीक अपने पार्टनर के लिए कुछ अच्छा नहीं कर पाए, तो बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है के साथ अलग अंदाज़ में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो यह एक बहुत ही बढ़िया मौका है. इस वीकेंड आप एक छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं और अपने पार्टनर को सप्राइज़ दे सकते हैं, लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कहां जाएं? यहां कुछ ऐसे डेस्टिनेशन और आइडियाज़ हैं जहां बिना ज्यादा तैयारियों के भी आप एक यादगार रोमांटिक वीकेंड बिता सकते हैं.

मसूरी: अगर आप और आपका पार्टनर एक पहाड़ों के दीवाने हैं, तो एक पार्टनर एक क्विक हिल स्टेशन ब्रेक ले सकते हैं.अगर आप आप दिल्ली-एनसीआर या उत्तर भारत के पास रहते हैं, तो मसूरी आपके लिए एक परफेक्ट लास्ट-मिनट हिल स्टेशन गेटअवे है. यहां की ठंडी हवाएं, कैफ़े कल्चर और पहाड़ों का शांत नजार वैलेंटाइन मूड सेट करने के लिए परफेक्ट है. 

ऋषिकेश: अगर आप और आपका पार्टनर स्पिरितुअल हैं और शांति ज्यादा पसंद करते हैं, तो ऋषिकेश का प्लान किया जा सकता है. गंगा किनारे कैफ़े में बैठना, नदी की ठंडी हवा में देर तक बातें करना और फिर रिवर राफ्टिंग जैसे एक्टिविटी करना सब कुछ एक ही जगह मिलेगा. यहां आप लक्ष्मण झूला, बोटिंग, बीच कैंप, योगा सेशन का भी मजा ले सकते हैं.

नीमराना फोर्ट: अगर आपको रोड ट्रिप पसंद है और कही पास जाना चाहते हैं, तो रोमांटिक फोर्ट स्टे का भी प्लान कर सकते हैं. नीमराना फोर्ट पैलेस अरावली की पहाड़ियों में है, जो अपनी खूबसूरती और हिस्ट्री के लिए जाना जाता है. इस जगह पर आप अपने साथी के लिए एक रोमांटिक डिनर भी प्लान कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Happy Chocolate Day 2026: इस चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को भेजे ये रोमांटिक मैसेज, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास

Featured Video Of The Day
Parliament Budget Session: संसद में विपक्ष का हंगामा जारी, लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित