Valentine’s Day पर क्यों बढ़ जाते हैं Breakups? जानिए Red Tuesday, Heartbreak Industry और Love Audit की सच्चाई

Breakup Day:  हर फरवरी दुनिया लाल रंग में रंग जाती है. गुलाबों की बिक्री बढ़ जाती है, रेस्टोरेंट अपनी कीमतें तीन गुना कर देते हैं और कपल्स अचानक शायर बन जाते हैं. लेकिन कैंडललाइट डिनर और दिल के आकार वाले गुब्बारों के पीछे एक और इंडस्ट्री चुपचाप फल-फूल रही होती है, और वो है ब्रेकअप की.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Valentine's Day: क्यों होते हैं वैलेंटाइन डे से पहले ब्रेकअप.

Breakup Day:  हर फरवरी दुनिया लाल रंग में रंग जाती है. गुलाबों की बिक्री बढ़ जाती है, रेस्टोरेंट अपनी कीमतें तीन गुना कर देते हैं और कपल्स अचानक शायर बन जाते हैं. लेकिन कैंडललाइट डिनर और दिल के आकार वाले गुब्बारों के पीछे एक और इंडस्ट्री चुपचाप फल-फूल रही होती है, और वो है ब्रेकअप की. जी हां, आपने सही पढ़ा. 14 फरवरी प्यार का दिन जरूर है, लेकिन यह दिल टूटने और रिश्ते खत्म होने का समय भी बन जाता है. वैलेंटाइन डे से पहले आने वाले मंगलवार को एक खास नाम भी दिया गया है- “रेड ट्यूज़डे”. जानते हैं क्यों? क्योंकि सर्वे बताते हैं कि वैलेंटाइन डे से पहले ब्रेकअप के मामलों में लगभग 15 से 20% तक की बढ़ोतरी हो जाती है. युवा कपल्स में यह आंकड़ा और भी ज्यादा होता है.

आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? दरअसल, वैलेंटाइन डे सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक तरह का “रिलेशनशिप ऑडिट” भी बन जाता है. एक सर्वे के मुताबिक करीब 41% लोग मानते हैं कि पैसों की वजह से भी ब्रेकअप होता है. वे महंगे डिनर या गिफ्ट्स पर खर्च नहीं करना चाहते. कुछ लोग कहते हैं कि वे अपने जज्बातों को दिखावा करके नहीं निभाना चाहते.

लेकिन खासतौर पर मंगलवार ही क्यों? कई लोग इसे मनोविज्ञान से जोड़ते हैं. वीकेंड खत्म हो चुका होता है, हकीकत सामने आ जाती है, बुकिंग्स करनी होती हैं और लोग सोचते हैं कि देर होने से पहले रिश्ता खत्म कर देना बेहतर है. इसलिए मंगलवार को ब्रेकअप का दिन माना जाने लगा. वैलेंटाइन डे से पहले गूगल सर्च किए जाने वाले सवालों में एक होता है — “ब्रेकअप से कैसे उबरें?” यानी प्यार जितना ट्रेंड करता है, उतना ही दिल टूटना भी.

अगर आप थोड़े शरारती मूड में हैं या थोड़ा बदला लेने का मन है, तो वैलेंटाइन इंडस्ट्री ने उसके भी इंतजाम कर रखे हैं. जैसे अपने एक्स के नाम पर कॉकरोच रखना. अमेरिका में कई चिड़ियाघरों ने इसे फंडरेजिंग का जरिया बना लिया है. आप छोटी-सी रकम देकर एक कॉकरोच को अपने एक्स का नाम दे सकते हैं. Bronx Zoo ने इस ट्रेंड की शुरुआत की थी और फिर कई अन्य चिड़ियाघर भी इसमें शामिल हो गए. यह आइडिया सुपरहिट साबित हुआ. सालों में हजारों कॉकरोच एक्स के नाम पर रखे गए और करीब दस लाख डॉलर तक की राशि जुटाई गई.

और ये कोई कार्टून जैसे प्यारे कॉकरोच नहीं होते, बल्कि मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच होते हैं. करीब 4 इंच लंबे, सींग जैसे उभरे हिस्सों वाले और फुफकारने की आवाज निकालने वाले. यानी यह दुनिया का सबसे ‘पेटी' लव लेटर है, जो किसी तरह वन्यजीव संरक्षण में भी मदद कर देता है. अगर यह आपको ज्यादा नाटकीय लगे, तो और भी ऑप्शन हैं. जैसे अपने एक्स के नाम पर चूहा रखकर उसे उल्लू को खिलाना, या किसी जंगली बिल्ली का नाम एक्स पर रखकर बाद में उसे नसबंदी के लिए भेज देना. कुछ जगह तो आपको वीडियो प्रूफ भी भेजा जाता है, ताकि जब भी गुस्सा आए आप उसे दोबारा देख सकें.

अब मान लीजिए आप ब्रेकअप करना चाहते हैं, लेकिन खुद बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे. तो यहां भी बाजार आपकी मदद के लिए तैयार है. ऐसी सर्विसेज मौजूद हैं जो आपकी ओर से ब्रेकअप की बातचीत करती हैं. करीब 150 डॉलर में प्रोफेशनल लोग आपके पार्टनर से रिश्ता खत्म करने की बात कह देंगे. अतिरिक्त शुल्क देकर आप कोचिंग भी ले सकते हैं. वे आपकी डेटिंग प्रोफाइल फिर से लिख देंगे, यहां तक कि अगर आप साथ रहते हैं तो शिफ्ट होने में भी मदद करेंगे.

Advertisement

इतना ही नहीं, अब एआई बेस्ड ब्रेकअप थेरेपी ऐप्स भी आ चुके हैं. ये मासिक सब्सक्रिप्शन पर ‘हार्टब्रेक सपोर्ट' देते हैं. और इनकी मांग भी वैलेंटाइन डे से पहले बढ़ जाती है. और फिर आता है “ग्लो-अप इकॉनमी”. ब्रेकअप के बाद लोग क्या करते हैं? जिम जॉइन करते हैं, सेल्फ-केयर पर खर्च बढ़ाते हैं, सोलो ट्रैवल बुकिंग्स करते हैं, स्पा किट्स खरीदते हैं. हर साल दुनियाभर में वैलेंटाइन डे पर अरबों डॉलर खर्च होते हैं, और इसमें दिल टूटने का भी बड़ा योगदान होता है.

तो चाहे आप गुलाब खरीदें या कॉकरोच का नाम रखें, 14 फरवरी वही करती है जो वह सबसे अच्छे से करती है. लोगों से पैसे खर्च करवाती है. क्योंकि हवा में सिर्फ प्यार ही नहीं, पूंजीवाद भी तैर रहा होता है. अगर आपका रिश्ता वैलेंटाइन वीक के बाद भी टिक गया, तो बधाई हो आपने “रिलेशनशिप ऑडिट” पास कर लिया. और अगर नहीं टिक पाया, तो चिंता मत कीजिए… कहीं न कहीं एक कॉकरोच आपका इंतजार कर रहा है, नाम रखे जाने के लिए.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Featured Video Of The Day
Valentine Day पर रजा अकादमी प्रेसिडेंट मोहम्मद सईद नूरी का बड़ा बयान: "इस्लाम में कोई जगह नहीं..'