Valentine's Day के लिए स्‍पेशल ब्रेकफास्ट, आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगी ये 5 चीजें

सुबह का नाश्‍ता प्यार और पार्टनर के प्रति आपकी केयर को दिखाता है. इसलिए वैलेंटाइन डे के खास दिन पर खास नाश्‍ते का प्‍लान तो होना ही चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे का दिन ऐसा होता है जिसमें हर कोई अपने पार्टनर को स्‍पेशल फील कराना चाहता है. इस खास दिन की शुरुआत अगर टेस्‍टी नाश्‍ते से हो जाए तो कहने ही क्‍या. क्‍योंकि इससे पूरा दिन यादगार बन सकता है. सुबह का नाश्‍ता प्यार और पार्टनर के प्रति आपकी केयर को दिखाता है. इसलिए वैलेंटाइन डे के खास दिन पर खास नाश्‍ते का प्‍लान तो होना ही चाहिए. अगर आप भी अपने पार्टनर को इस दिन स्पेशल ब्रेकफास्‍ट सरप्राइज देना चाहते हैं, तो जानें वैलेंटाइन डे की सुबह क्‍या-क्‍या स्‍पेशल नाश्‍ता बना सकते हैं. 

वैलेंटाइन डे के लिए ऐसा हो स्‍पेशल ब्रेकफास्ट

स्‍पेशल स्मूदी 
स्‍मूदी एक कंप्‍लीट मील है. इसके जरिए कई पोषक तत्‍व शरीर को मिलते हैं. 14 फरवरी के लिए आप स्‍पेशल ओट्स स्‍मूदी बनाएं. इसे दूध या दही के साथ बना सकते हैं. सीजनल फ्रूट्स जैसे सेब, केला, स्ट्रॉबेरी इसमें मिक्‍स करें. ऊपर से एक चम्मच शहद और नट्स से इसे गार्निश करें. 

Valentine's Day 2026: पार्टनर को दें सरप्राइज, वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम

हार्ट शेप पैनकेक
हार्ट शेप का सांचा लाकर पैनकैक बैटर को इसमें डालकर पकाएं. सांचे की वजह से दिल के शेप के पैनकैक तैयार होंगे. इन्‍हें चॉकलेट सॉस या सिरप डालकर सर्व कर सकते हैं. 

टेस्‍टी पार्फे 
दही का सेवन सुबह बहुत फायदेमंद होता है क्‍योंकि ये नेचुरल प्रोबायोटिक होता है. दही में कटे हुए मनपसंद फल, नट्स, और रात भर भिगोए हुए चिया सीड्स मिलाएं. इसे शीशे के गिलास में लेयर में सजाकर भी परोस सकते हैं. 

चॉकलेट टोस्ट
वैलेंटाइन डे हो और मिठास की बाता ना हो, ऐसा तो हो नहीं सकता. चॉकलेट फ्रेंच टोस्ट तैयार कर सकते हैं. ये ब्रेकफास्ट को स्पेशल बना देगा. इसके ऊपर चॉकलेट सॉस डालें. पाउडर शुगर से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं.

Valentine Week 2026 Gift Ideas: रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, पार्टनर को हर दिन दें ये तोहफा

हार्ट शेप ब्रेड टोस्‍ट 
ब्रेड टोस्‍ट को हार्ट शेप में तैयार करें. ये नाश्‍ता जल्‍दी तैयार हो जाता है और खाने में एक एक्‍स्‍ट्रा वैरायटी भी ऐड हो जाती है. हार्ट शेप सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं, जिसमें अपनी मनपसंद फिलिंग भरें. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ICC-PCB Controversy: PCB ने ICC के सामने रखी नई डिमांड, 2031 तक Hybrid Model बढ़ाने की मांग