Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर दिल्‍ली की इन जगहों पर जाएं, फ्री है एंट्री

फरवरी महीना शुरू होते ही कपल्‍स वैलेंटाइन वीक का इंतजार करने लगते हैं. कई दिन पहले से ही प्‍लान बनाने लगते हैं कि 14 फरवरी को क्‍या करेंगे, कहां घूमने जाएंगे, तोहफे क्‍या देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

फरवरी महीना शुरू होते ही कपल्‍स वैलेंटाइन वीक का इंतजार करने लगते हैं. कई दिन पहले से ही प्‍लान बनाने लगते हैं कि 14 फरवरी को क्‍या करेंगे, कहां घूमने जाएंगे, तोहफे क्‍या देंगे. इस दिन डेट पर जाने के लिए जगह की तलाश करने लगते हैं. अगर आप दिल्ली में घूमने जाना चाहते हैं तो ऐसी कई जगहें हैं जहां वैलेंटाइन के दिन घूम सकते हैं. इन जगहों पर एंट्री फ्री होती है और कपल्‍स यहां घूमते दिख जाते हैं. तो देर किस बात की, जानें ऐसी जगहों के बारे में जो इस बार आपके वैलेंटाइन डे के दिन को परफेक्‍ट बना सकती हैं. 

वैलेंटाइन डे पर दिल्‍ली की इन जगहों पर घूमें 

लोधी गार्डन 

लोधी गार्डन, दिल्‍ली के लोधी रोड पर स्थित है. यह काफी खूबसूरत गार्डन है और यहां अक्‍सर कपल घूमते हुए दिख जाते हैं. यहां कोई एंट्री टिकट नहीं लगता है. इस गार्डन में कई तरह के झूले हैं. यहां फव्वारे, फूलों का बगीचा और एक मकबरा भी है. ये जगह कपल फोटोशूट के लिए भी परफेक्‍ट मानी जाती है. 

First Date Tips: पहली मुलाकात में ये काम करके जीत लें सामने वाले का दिल

मेहरौली पार्क

मेहरौली पार्क में एंट्री फ्री है. यह पार्क बहुत बड़ा है और काफी खूबसूरत है. इसे ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है. यहां भूल भुलैया, कमाली मस्जिद, रोज गार्डन, मकबरा आदि दिखेंगे. आप पूरा दिन यहां बिता सकते हैं. यहां कैफे भी है, जहां बैठकर दिल की बातें कर सकते हैं. यह पार्क रात 9 बजे तक खुला रहता है.

अग्रेसन की बावली

यह दिल्ली की ऐसी जगह है जहां कपल्‍स काफी दिख जाते हैं. ये छोटी सी बावली है. सेंट्रल दिल्‍ली में ये जगह है. यह काफी शांत जगह है और खूबसूरत है. यहां वैलेंटाइन के दिन पार्टनर के साथ सुकून भरा दिन बिता सकते हैं.

Valentine's Day 2026: पार्टनर को दें सरप्राइज, वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम

बुद्धा जयंती पार्क 

ये पार्क काफी खूबसूरत है. यहां कई रंग के फूल खिले दिखते हैं. पार्क में कई बेंच हैं, जहां कपल्स घंटो साथ बैठकर बातें कर सकते हैं. ये पार्क दिल्ली रिज रोड के पास है. बुद्धा जयंती पार्क शाम 7 बजे तक खुला रहता है. 
 

Featured Video Of The Day
PM Modi Rajya Sabha Speech: आईना देख लिया तो... राज्यसभा में विपक्ष पर PM मोदी का शायराना हमला