Valentine's Day 2026: पार्टनर को दें सरप्राइज, वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम

प्यार के इस दिन को मनाने के लिए बेडरूम को इस तरह से सजाएं कि पार्टनर बस देखता रह जाए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

वेलेंटाइन डे (Valentine's Day 2026) कपल्स के लिए बेहद खास दिन होता है. इस‍ दिन को हर कपल ऐसे बिताना चाहता है कि पूरा साल यादगार बना रहे. इस दिन को लेकर कपल्‍स काफी प्‍लानिंग करते हैं. अगर आप भी सोच रहे हैं कि कैसे इस दिन को खास बनाया जाए तो हम आपके लिए लाएं हैं ऐसा आइडिया, जिससे घर बैठे भी आप ये दिन एंज्‍वॉय कर सकते हैं. प्यार के इस दिन को मनाने के लिए बेडरूम को इस तरह से सजाएं कि पार्टनर बस देखता रह जाए. 

वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम 

हार्ट थीम 

बेडरूम के हर डेकोर में हार्ट थीम रखें क्‍योंकि ये दिन है प्‍यार जताने का. इसलिए दिल से बेहतर और क्‍या हो सकता है. हार्ट थीम पर बेस्ड लटकन, हार्ट शेप के गुब्बारे, हार्ट डिजाइन की कैंडल्‍स लाएं. इन्‍हें बेडरूम के हर कोने में सजाएं. ये सभी आइटम्स किफायती दामों पर मिल जाते हैं और इन्‍हें खरीदने पर आपका बजट भी खराब नहीं होगा. 

Valentine's Week Full Calendar 2026: रोज डे से लेकर किस डे तक, जानें किस दिन आता है प्‍यार का कौन सा डे

बेड को सजाएं 

बेड को सजाने के लिए लाल गुलाब के फूलों का प्रयोग करें. गुलाब के फूल एक दिन पहले ही खरीदकर फ्रिज में रख लें. इनकी पंखुड़ियां बेड पर बिछाएं. अपनी मनपसंद शेप में भी पंखुड़ियों को सजा सकते हैं. 

Advertisement

रोमांटिक हो लाइट 

रोमांस में मध्‍यम रोशनी का बड़ा रोल है. रोमांटिक माहौल बनाने के लिए सेंटेड मोमबत्तियां, फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं. इन्‍हें रात को पार्टनर को सरप्राइज देने से पहले जला दें. 

तस्‍वीरों से झलकेगा प्‍यार 

अपने प्‍यार का इजहार करने के लिए खूब सारी कपल फोटोज निकालें और उन्‍हें फ्रेम करवा के दीवार पर लगा दें. चाहें तो कोलाज बनाकर भी सजा सकते हैं. इनके साथ लव लेटर भी रख देंगे तो बात बन जाएगी. 

Advertisement

Valentine's Day 2026: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, कहानी सुनकर भूल नहीं पाओगे ये तारीख...

बेडशीट भी रेड हो 

रेगुलर नहीं इस दिन के लिए रेड कलर की बेडशीट का चुनाव करें. ये आपके मूड को बहुत अच्‍छा कर देगी. सैटिन या सिल्क की बेडशीट भी चुन सकते हैं. रेड कलर की नहीं मिल रही तो डार्क कलर की बेडशीट का चुनाव कर सकते हैं. 
 

Featured Video Of The Day
ट्रंप का बयान नए हमले का सिग्नल है! क्या करने वाले हैं ट्रंप?
Topics mentioned in this article
Valentines Day 2026
Valentines Day 2026 Ideas
Valentines Day
Valentines Day 14 February
Bedroom Decor Tips