Valentine's Day 2026: पार्टनर के साथ देखें ये 6 इंडियन फिल्म, प्यार, हंसी और सुकून का डोज रिश्ते को देगा नया एहसास

Movie Date for Couples: वैलेंटाइन डे पर आप ऐसी फिल्म चुनें जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों की भावनाओं, दोस्ती, समझ और हल्के-फुल्के पलों को भी खूबसूरती से दिखाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Valentine’s Day 2026: इन फिल्मों को वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ आराम से देख सकते हैं.

Movie Night Valentine's Day: वैलेंटाइन डे सिर्फ गिफ्ट, फूल और बाहर डिनर तक सीमित नहीं है. कई कपल्स अब इस दिन को थोड़ा शांत, निजी और खास तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं. घर पर कैंडल जलाकर, हल्का-सा खाना बनाकर और साथ में एक अच्छी फिल्म देखकर समय बिताना आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. लेकिन, जब आप रोमांटिक मूवी या बेस्ट कपल फिल्म गूगल पर सर्च करते हैं, तो इतने सारे ऑप्शन सामने आ जाते हैं कि कंफ्यूजन होना तय है. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी फिल्म चुनें जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों की भावनाओं, दोस्ती, समझ और हल्के-फुल्के पलों को भी खूबसूरती से दिखाए.

यहां हम ऐसी 6 इंडियन फिल्म्स की बात कर रहे हैं, जिन्हें आप इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ आराम से देख सकते हैं. ये फिल्में रिश्तों को हल्के, सच्चे और लाइफस्टाइल टच के साथ पेश करती हैं.

वैलेंटाइन डे पर कपल्स देख सकते हैं ये 6 फिल्मे | 6 movies couples can watch on Valentine's Day

1. करीब-करीब सिंगल

यह फिल्म दो अलग-अलग सोच वाले लोगों की कहानी है, जो जिंदगी के दूसरे पड़ाव पर मिलते हैं. इसमें दिखाया गया है कि प्यार की कोई तय उम्र नहीं होती. अगर आप और आपके पार्टनर को मैच्योर, हल्की-फुल्की और ट्रैवल टच वाली कहानी पसंद है, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है.

2. हंसी तो फंसी

यह फिल्म रिश्तों की उलझनों और इमोशंस को कॉमेडी के साथ पेश करती है. इसमें प्यार, कंफ्यूजन और केमिस्ट्री का मजेदार मेल है. अगर आप वैलेंटाइन डे पर हल्का-फुल्का हंसना चाहते हैं, तो यह मूड फ्रेश कर सकती है.

3. प्रेमालू

हाल की चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक, जो यंग लव और मॉडर्न रिश्तों को दिखाती है. इसमें मासूमियत और सच्ची भावनाएं हैं. अगर आप नई पीढ़ी की लव स्टोरी देखना चाहते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में रख सकते हैं.

4. तू है मेरा संडे

यह फिल्म सिर्फ प्यार की नहीं, बल्कि दोस्ती और लाइफ बैलेंस की भी कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि रिश्तों में स्पेस और सपोर्ट कितना जरूरी होता है. वैलेंटाइन डे पर इसे देखना आपको यह याद दिला सकता है कि रिश्ता सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि समझ भी है.

Advertisement

5. एक मैं और एक तू

यह फिल्म दिखाती है कि कभी-कभी अनजाने हालात में बनी दोस्ती भी गहरे रिश्ते में बदल सकती है. इसमें रिलेशनशिप को लेकर एक मॉडर्न और पॉजिटिव सोच दिखाई गई है, जो आज के कपल्स से जुड़ती है.

6. बैंगलोर डेज

दोस्ती, प्यार और जिंदगी की उलझनों से भरी यह फिल्म रिश्तों को बहुत नैचुरल तरीके से दिखाती है. इसमें यह संदेश है कि हर रिश्ता अलग होता है और उसे अपने तरीके से जीना चाहिए.

Advertisement

कैसे बनाएं मूवी नाइट खास?

  • मोबाइल साइलेंट रखें.
  • हल्का-सा स्नैक और ड्रिंक तैयार करें.
  • बीच-बीच में बातचीत करें, फिल्म पर अपने विचार शेयर करें.
  • फिल्म खत्म होने के बाद अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात करें.

इस वैलेंटाइन डे 2026 पर जरूरी नहीं कि आप बाहर ही जश्न मनाएं. कभी-कभी एक अच्छी फिल्म, सुकून भरा माहौल और सच्ची बातचीत ही रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी होती है. सही फिल्म चुनकर आप न सिर्फ एंटरटेनमेंट पाएंगे, बल्कि अपने रिश्ते को भी एक नया नजरिया दे सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty के घर फायरिंग के बाद अब Ranveer Singh को मिली धमकी, जानें पूरा मामला | Deepika Padukone