गर्मियों में स्लीवलेस कपड़े पहनने हों या किसी पार्टी में अपनी पसंद की कोई ड्रेस, हर कोई चाहता है कि उनके अंडरआर्म्स हमेशा साफ और मुलायम दिखें. लेकिन कई बार शेविंग करने के बाद अंडरआर्म्स की स्किन खुरदुरी हो जाती है या अंडरआर्म्स डार्क दिखने लगती हैं. ऐसे में खासकर महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने से हिचकिचाने लगती हैं. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्यिा भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अंडरआर्म्स को हमेशा मुलायम और साफ रखने के लिए 4 सबसे असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- एक्सफोलिएट करें
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अंडरआर्म्स को मुलायम रखने के लिए सफाई के साथ-साथ डेड स्किन को हटाना भी जरूरी है. इसके लिए आप 6-12% लैक्टिक एसिड वाले बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. लैक्टिक एसिड स्किन की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. इससे स्किन पहले से ज्यादा मुलायम महसूस होती है और साफ नजर आती है.
स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, अक्सर लोग चेहरे और हाथ-पैरों पर तो क्रीम या लोशन लगा लेते हैं, लेकिन अंडरआर्म्स को भूल जाते हैं. अपने अंडरआर्म्स पर भी रोज कम से कम एक बार लाइट बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे स्किन में नमी बनी रहती है और स्किन मुलायम महसूस होती है.
नंबर 3- ड्राई शेविंग न करेंअगर आप अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं, तो कभी भी ड्राई शेविंग न करें. डॉक्टर सरीन बताती हैं, ड्राई शेव करने से अंडरआर्म्स की स्किन का टैक्चर रफ हो सकता है. शेव करने से पहले आप अपनी अंडरआर्म्स पर कोई भी लाइट बॉडी बॉडी वॉश या शेविंग जेल लगा सकते हैं. झाग बनने के बाद बालों की डायरेक्शन में हल्के हाथों से शेव करें. शेविंग के बाद स्किन को पानी से साफ करें और फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
इन सब से अलग एक्सपर्ट कहती हैं कि बार-बार शेविंग करने से भी स्किन ड्राई और रफ हो जाती है या स्किन पर छोटे-छोटे निशान पड़ जाते हैं. ऐसे में आप लेजर हेयर रिडक्शन करा सकते हैं. इससे आपको बार-बार शेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपकी अंडरआर्म्स क्लीन-स्मूद रहेंगी.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया कितना असरदार है ये नुस्खा