तुलसी के पौधे के लिए फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया तुलसी की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें

गार्डनिंग एक्सपर्ट संजना थल्लापल्ली ने तुलसी के पौधे के लिए घर पर फर्टिलाइजर बनाने का तरीका बताया है. एक्सपर्ट कहती हैं कि इस फर्टिलाइजर को डालने से तुलसी की ग्रोथ तेज हो सकती है, साथ ही पौधा घना बन सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुड़ और कपूर से तुलसी के लिए फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?
(Photo Credit: Instagram)

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है. ये पौधा न केवल धार्मिक नजरिए से खास माना जाता है, बल्कि इसकी पत्तियों को सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में लोग तुलसी की पत्तियों को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि अच्छी देखभाल के बाद भी उनका तुलसी का पौधा उतना घना नहीं हो पाता है. पौधे पर पत्तियां कम आती हैं या पौधा छोटा ही रह जाता है. अगर आपके तुलसी के पौधे के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट संजना थल्लापल्ली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने तुलसी के पौधे के लिए घर पर फर्टिलाइजर बनाने का तरीका बताया है. एक्सपर्ट कहती हैं कि इस फर्टिलाइजर को डालने से तुलसी की ग्रोथ तेज हो सकती है, साथ ही पौधा घना बन सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें

फर्टिलाइजर बनाने के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत होगी- थोड़ा सा गुड़ और 2 से 3 टिक्की कपूर. 

गुड़ और कपूर से तुलसी के लिए फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?
  • गार्डनिंग एक्सपर्ट संजना कहती हैं, इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी लें और इसमें गुड़ की एक डली डालकर अच्छी तरह चला लें.
  • जब पानी में गुड़ अच्छी तरह घुल जाए, तब कपूर की टिक्कियों को बारीक पीस लें. 
  • पीसे हुए कपूर को भी पानी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • इतना करते ही आपका नेचुरल फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो जाएगा. 
कैसे काम करता है ये फर्टिलाइजर? 
  • गार्डनिंग एक्सपर्ट कहती हैं, गुड़ में कई प्राकृतिक पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये मिट्टी में मौजूद अच्छे माइक्रोऑर्गेनिज्म को बढ़ाने में असर दिखा सकते हैं, जो पौधे की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • वहीं, कपूर में कीट-रोधी और एंटीफंगल गुण होते हैं. ऐसे में पौधे में कपूर डालने से फंगस लगने का खतरा कम होता है. साथ ही इससे पौधे में कीड़े, चींटी भी नहीं लगते हैं.

ऐसे में आप भी इस आसान घरेलू नुस्खे को आजमाकर अपने तुलसी के पौधे को घना और हरा-भरा बना सकते हैं, साथ ही पौधे की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

यह भी पढ़ें- अक्टूबर महीने में ऐसे उगाएं धनिया, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पूरी सर्दी काटते-काटते थक जाएंगे, जानें धनिया को घना कैसे बनाएं
 

Featured Video Of The Day
भगवान गणेश चोरों के साथ नहीं हो सकते, वो तो सीधे-सादे लोगों के साथ रहते हैं- इमरान प्रतापगढ़ी
Topics mentioned in this article
Gardening Tips
Lifestyle News