2026 में सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले टॉप 10 देश, 20 सबसे अमीर लोगों में से 15 अमेरिका के, जानिए भारत का कौन सा नंबर?

Countries with Most Billionaires: दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों में से 15 अमेरिका में रहते हैं. यही नहीं, कुल 989 अरबपतियों के साथ अमेरिका इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. टेक सेक्टर, खासकर AI और शेयर बाजार की तेजी ने अमेरिकी अरबपतियों की दौलत को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Top 10 Billionaire Countries: दुनिया में अमीरी का नक्शा तेजी से बदल रहा है. लेकिन, एक चीज अभी भी जस की तस है, दौलत का बड़ा हिस्सा कुछ गिने-चुने देशों में सिमटा हुआ है. फोर्ब्स की 2026 की अरबपतियों की लिस्ट इसी ट्रेंड को और साफ करती है. इस साल दुनिया में रिकॉर्ड 3,428 अरबपति हैं, लेकिन इनका सबसे बड़ा ठिकाना अब भी अमेरिका ही बना हुआ है. फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों में से 15 अमेरिका में रहते हैं. यही नहीं, कुल 989 अरबपतियों के साथ अमेरिका इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. टेक सेक्टर, खासकर AI और शेयर बाजार की तेजी ने अमेरिकी अरबपतियों की दौलत को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

दूसरे नंबर पर चीन

दूसरे नंबर पर चीन (हांगकांग समेत) है, जहां 600 से ज्यादा अरबपति हैं. हालांकि चीन की रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन वह अब भी दुनिया के सबसे बड़े वेल्थ हब में शामिल है.

तीसरे नंबर पर भारत

भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. यहां अरबपतियों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बार देश में अरबपतियों की संख्या 229 तक पहुंच गई है. पिछले कुछ सालों में भारत में तेजी से नए अरबपति बने हैं. यह इस बात का संकेत है कि देश में नई दौलत तेजी से बन रही है, हालांकि इसका असर सभी वर्गों में समान नहीं है.

इसके बाद जर्मनी, रूस, कनाडा, इटली, ब्राजील और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश आते हैं, जो टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं. इन देशों में भी अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अमेरिका और चीन के मुकाबले अभी भी काफी पीछे हैं.

Advertisement

AI ला रहा अमीरी

इस लिस्ट की एक और दिलचस्प बात यह है कि टेक्नोलॉजी, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने नई दौलत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है. कई नए अरबपति AI और डिजिटल बिजनेस से जुड़े हैं, जिससे यह साफ होता है कि आने वाले समय में भी टेक सेक्टर ही अमीरी का सबसे बड़ा रास्ता बना रहेगा.

कुल मिलाकर, तस्वीर साफ है, दुनिया में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन दौलत अब भी कुछ ही देशों में केंद्रित है. अमेरिका जहां इस दौड़ में काफी आगे है, वहीं भारत तेजी से उभरते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election: TMC ने जारी की विधानसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट, भवानीपुर से लड़ेंगी ममता