Top 10 Biotin-Rich Foods for Natural Hair Growth: क्या आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से बढ़ाना चाहते है. तो सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें. बायोटिन जिसे विटामिन बी7 भी कहते है बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है. हमारा शरीर इसका इस्तेमाल केराटिन बनाने के लिए करता है जो एक तरह का प्रोटीन है और बालों, त्वचा और नाखूनों को मजबूती देता है.
Baal Kaise Lamba Kare | Baal Kaise Badhaye: अच्छी बात ये है कि आपको सिर्फ सप्लीमेंट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. हमारे आस पास ऐसे कई आम खाने है जिनमें बायोटिन भरपूर होता है और जो बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करते है.
उन 10 चीजों की लिस्ट, जिन्हें आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते है (Baal Badhane Ke Liye Kya Khaye) :
1. अंडे :
अंडे हमेशा से ही सेहत के लिए बेहतर माने जाते है. अंडे की जर्दी में बायोटिन बहुत ज्यादा होता है और इससे आपको अच्छा प्रोटीन भी मिलता है जो बालों को मजबूत बनाता है. आप इसे उबाल कर, ऑमलेट बनाकर या किसी भी तरह खा सकते है. ये बनाने में बहुत आसान है.
2. बादाम :
बादाम एक बेहतरीन स्नैक है जिसमें बायोटिन के साथ हेल्दी फैट्स और विटामिन ई भी होता है. ये सभी चीजें स्कैल्प और बालों के लिए फायदेमंद है. मुट्ठी भर बादाम खाएं या इसे अपने दलिया और सलाद में मिलाकर इस्तेमाल करें.
Also Read: सबसे तेजी से बाल बढ़ाने वाला तेल कौन सा है? | Sabse Tez Baal Badhane Wala Tel
3. सोयाबीन और दालें :
अगर आप वेजिटेरियन है तो सोयाबीन और दालें जैसे मसूर, चने और मटर बायोटिन के बढ़िया ज़रिए है. इन्हें आप सूप, सलाद या भून कर नाश्ते के रूप में खा सकते है.
4. मशरूम :
शिटाके और पोर्टोबेलो जैसे मशरूम में बायोटिन के साथ कई ऐसे पोषक तत्व होते है जो बालों को पसंद है. इन्हें पास्ता, सब्जी या पिज्जा में डालकर खाया जा सकता है.
5. एवोकाडो :
एवोकाडो सिर्फ फैशन में नहीं है बल्कि ये सच में फायदेमंद है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और बायोटिन बालों की नमी बरकरार रखते है और उन्हें टूटने से बचाते है. इसे सलाद में डालें या टोस्ट पर लगाकर खाएं.
6. शकरकंद :
ये सिर्फ स्वाद में अच्छी नहीं होती बल्कि इसमें बायोटिन और बीटा-कैरोटीन भी होता है जो शरीर में जाकर विटामिन ए बन जाता है. ये स्कैल्प की सेहत के लिए बहुत अच्छा है. इसे उबाल कर या भून कर खाया जा सकता है.
7. सूरजमुखी के बीज :
थोड़े से सूरजमुखी के बीज आपको जरूरी बायोटिन दे सकते है. इन्हें सलाद, दही या खाने के ऊपर डालकर खाया जा सकता है.
8. साबुत अनाज :
ओट्स, क्विनोआ और भूरे चावल पेट भरने के साथ साथ बायोटिन से भी भरे होते है. इसमें फाइबर, आयरन और बी-विटामिन्स भी मिलते है. इन्हें नाश्ते या दोपहर के खाने में शामिल करें.
9. पालक और हरी सब्जियां :
पालक जैसी हरी सब्जियां बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ये बायोटिन, आयरन और विटामिन्स देती है जो स्कैल्प में खून के बहाव को सुधारते है और बालों को जड़ से मजबूत करते है. इन्हें स्मूदी या सलाद में इस्तेमाल करें.
10. न्यूट्रिशनल यीस्ट :
जो लोग शाकाहारी है उनके लिए ये बहुत बड़ा सहारा है. इसके कुछ चम्मच ही आपकी दिन भर की बायोटिन की ज़रूरत को पूरा कर सकते है. इसे पॉपकॉर्न या पास्ता पर डालकर खाएं.
शाकाहारी लोगों के लिए भी है ढेरों ऑप्शन
अगर आप मांसाहारी खाना नहीं खाते तो फिकर न करें. दालें, नट्स, बीज, मशरूम, एवोकाडो, शकरकंद और न्यूट्रिशनल यीस्ट जैसे ढेरों विकल्प आपके पास है जिनसे आप बायोटिन ले सकते है.
बालों के लिए बायोटिन क्यों जरूरी है?
बायोटिन केराटिन बनाने में मदद करके बालों को अंदर से मजबूत बनाता है. जब आप बायोटिन वाला खाना खाते है तो आप अपने बालों को वो कच्चा माल दे रहे होते है जिसकी उन्हें स्वस्थ रहने के लिए ज़रूरत होती है.
डाइट से बेहतर नतीजे पाने के टिप्स
- बायोटिन के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का तालमेल बनाएं.
- खूब पानी पिएं, अच्छी नींद लें और तनाव कम करें क्योंकि ये सब बालों की ग्रोथ पर असर डालते है.
- सबर रखें. बालों को बढ़ने में वक्त लगता है इसलिए इन चीजों को अपनी रोजाना की डाइट का हिस्सा बनाएं.