भारतीय क्रिकेट जगत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 21 फरवरी को एक निजी समारोह में अपनी जीवनसंगिनी सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी रचाई. यह शादी भले ही सादगी से हुई हो, लेकिन इसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही जादू बिखेर दिया. हर तस्वीर किसी सपने जैसी लग रही थी शांत, खूबसूरत और बेहद क्लासी. इस खास दिन के लिए शिखर और सोफी ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के कस्टम आउटफिट्स चुने. दोनों ने सॉफ्ट ऑफ-व्हाइट और आइवरी शेड्स में कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने, जो सादगी और शाही अंदाज का बेहतरीन संगम थे. उनके आउटफिट्स डिजाइनर के इनाया समर कलेक्शन से थे, जिनमें लेस डिटेलिंग और फ्लोरल पैटर्न की खूबसूरत कारीगरी देखने को मिली.
शिखर धवन का शाही और पारंपरिक अंदाज
शिखर धवन ने अपने वेडिंग लुक को क्लीन और ट्रेडिशनल रखा. उन्होंने आइवरी रंग की एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी, जिसे सफेद पैंट और मैचिंग पगड़ी के साथ स्टाइल किया गया. उनके लुक का सबसे खास हिस्सा था गहरे हरे रंग का लेयर्ड एमराल्ड नेकलेस, जिसने पूरे आउटफिट में एक रॉयल कॉन्ट्रास्ट जोड़ दिया.
पगड़ी पर सजा सरपेच उनके लुक में दूल्हे वाला ट्रेडिशनल अट्रैक्शन लेकर आया. कुल मिलाकर, उनका अंदाज सादगी के साथ शाही गरिमा को दर्शा रहा था.
सोफी शाइन का सॉफ्ट और ग्रेसफुल ब्राइडल लुक
दुल्हन सोफी शाइन ने पेस्टल आइवरी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और चौड़ा बॉर्डर था. उनका लहंगा वॉल्यूमिनस था, लेकिन ओवरड्रामेटिक नहीं. फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज लेस डिटेलिंग के साथ उनके लुक को मॉडर्न और एलिगेंट बना रहा था.
सोफी ने ज्वेलरी भी मिनिमल रखी, पर्ल ज्वेलरी, मैचिंग इयररिंग्स और सफेद कलीरे उनके आइवरी लहंगे के साथ बेहद सटीक लगे. मेकअप की बात करें तो उन्होंने ड्यूई फाउंडेशन बेस, पीच लिप टिंट और हल्के आईलाइनर के साथ नेचुरल ग्लो को चुना. साइड-पार्टेड खुले बाल सॉफ्ट वेव्स में कंधों पर बिखरे हुए थे, जो उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे.
संगीत समारोह में भी दिखा स्टाइल का जादू
सिर्फ शादी ही नहीं, बल्कि प्री-वेडिंग फंक्शन में भी दोनों का अंदाज कमाल का रहा. संगीत के मौके पर सोफी ने गोल्ड टोन का लहंगा-चोली पहना, जिसे स्टेटमेंट चोकर और लेयर्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया गया. वहीं शिखर आइवरी टोन के बंधगला सूट में बेहद डैपर नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री और कोऑर्डिनेशन हर तस्वीर में झलक रहा था.
सादगी में छिपी थी असली खूबसूरती
इस शादी की सबसे खास बात थी, ओवरड्रेसिंग से बचते हुए एक बैलेंस स्टाइल. दोनों के आउटफिट्स इतने खूबसूरती से मैच किए गए थे कि ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल को भी खुलकर उभरने का मौका मिला.
शिखर धवन और सोफी शाइन की यह वेडिंग लुकबुक साबित करती है कि जब सादगी में शाही स्पर्श जुड़ जाए, तो हर पल यादगार बन जाता है. सच में, दोनों को देखकर यही लगता है, यह जोड़ी सचमुच मेड फॉर ईच अदर है.