Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर माता को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Sheetala Ashtami 2026: माता के लिए सप्तमी के दिन ही खाना बनाकर रख दिया जाता है और अष्टमी पर माता को उसका भोग लगाकर चूल्हे की पूजा भी की जाती है. आइए जानते हैं कि आप बसोड़ा पर माता रानी को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sheetala Ashtami 2026: शीतला माता को लगाएं इन चीजों का भोग.

Sheetala Ashtami: शीतला अष्टमी जिसे बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है. इस खास दिन को स्वच्छता, स्वास्थ्य और आस्था से जोड़ा जाता है. इस दिन मां शीतला को ठंडे यानी बासी खाने का भोग लगाया जाता है, इसलिए ही इसे बसौड़ा भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे माता प्रसन्न होती है और घर, परिवार को बीमारियों से दूर रखती हैं. इसलिए माता के लिए सप्तमी के दिन ही खाना बनाकर रख दिया जाता है और अष्टमी पर माता को उसका भोग लगाकर चूल्हे की पूजा भी की जाती है. आइए जानते हैं कि आप बसोड़ा पर माता रानी को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

शीतला अष्टमी कब है ( Sheetala Ashtami 2026 Date Me Kab Hai)

इस साल शीतला अष्टमी का व्रत उदया तिथि के हिसाब से 11 मार्च को रखा जाएगा. 

माता शीतला को लगाएं इन चीजों का भोग ( Mata Sheetala Bhog Recipes)

माता शीतला की पूजा में मां को कुछ खास चीजों का भोग जरूर लगाया जाता है, ऐसा कहते हैं कि माता को ये भोग अत्यंत प्रिय हैं-

मीठे चावल 

माता को आप मीठे चावलों को भोग लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए चावलों को चीनी वाले पानी में पकाया जाता है. इसमें ड्राई फ्रूट्स, इलायची और केसर डालकर बनाया जाता है.  

ये भी पढ़ें: Basoda 2026: कब है बसोड़ा, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और Sheetala Ashtami के दिन बनाए जानें वाले खास पकवान

बिना नमक की पूड़ी

माता को पूरी का भोग लगाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए आप आटे में अजवाइन और घी डालकर मिलाएं और फिर पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसके बार पूरियों को फ्राई कर लें. इस तरह तैयार की हुई पूरियां जल्दी खराब नहीं होती हैं. 

पुआ

पुऐ को बनाने के लिए आपको आटे में मीठा पानी डालकर आटा तैयार किया जाता है और फिर इसको घी में फ्राई कर के तैयार करें. 

Advertisement
आलू की सब्जी

बिना प्याज और लहसुन के सूखी आलों की सब्जी बनाकर तैयार करें. इसमें आप अपनी पसंद के मसाले मिला सकते हैं.

इसके अलावा आप दही बड़े, गुझिया, बेसन के पकौड़े, मूंग या चने की दाल भी बनाकर रख सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei घायल, इजरायल का दावा | BREAKING News