Shardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि मां दुर्गा को करना है प्रसन्न तो भोग में चढ़ाना न भूलें ये पकवान, बरसेगी मां की कृपा

Navratri Bhog List 2023: पूजा पाठ में भोग का बहुत महत्व होता है. देवी या देवता को प्रिय चीजें भोग में चढ़ाने से वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. नवरात्रि में माता रानी को प्रिय भोग चढ़ाना न भूलें.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाएं ये प्रिय भोग.
istock
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नवरात्रि में सभी तरह- तरह के भोग बनाते हैं.
  • अगर आप भी मां को खुश करना चाहते हैं तो बनाएं ये भोग.
  • बनेगी मां की कृपा, जानें बनाने की रेसिपी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Navratri Special Bhog Recipe: घर घर में शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) की तैयारी शुरु हो गई है. लोग घर की साफ सफाई कर माता की आगवनी की तैयारी में जुट गए हैं. नवरात्रि (Navratri ) के नौ दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से माता भक्तों की हर मनोकामना पूरी कर देती हैं. भक्त घट स्थापना करने के साथ साथ तरह तरह के पकवान बनाकर माता को भोग (Bhog) लगाते हैं. आइए जानते हैं मां को किन पकवानों का लगाना चाहिए भोग.

मान्यतानुसार अगर पितृ पक्ष में दान करेंगे ये 6 चीजें, तो नाराज पितृ खुश हो जाएंगे

नवरात्रि में इन पकवानों का लगाएं भोग | Navratri Bhog List 2023

नारियल की बर्फी | Nariyal Barfi for Navratri

देवी देवताओं को नारियल विशेष प्रिय होते हैं. नारियल फल है इसलिए नारियल की बर्फी बनाकर माता को भोग लगाना चाहिए. नारियल की बर्फी से भोग लगाने के बाद इसक प्रसाद के रूप में भी बांटना चाहिए.

मखाने की खीर | Makhana Kheer for Navratri

खीर का भोग अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन चावल अन्न में आता है इसलिए माता को भोग लगाने के लिए मखाने की खीर बनानी चाहिए. व्रत रखने वाले भी मखाने की खीर खा सकते हैं.

हलवा | Halwa Recipe

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को हलवा बनाया जाता है. माता को भोग लगाने के लिए बादाम का हलवा बनाना चाहिए. इसे भोग लगाने के साथ साथ व्रत रखने वाले फलाहार के रूप में भी ग्रहण कर सकते हैं.

Advertisement

साबूदाने की खीर | Sabudane ki Kheer

व्रत में फलहार के लिए अधिकतर लोग साबूदाना का उपयोग करते हैं. साबूदाने की खीर बनाकर माता को भोग के रूप में चढ़ाएं और फिर उसका उपयोग फलाहार के लिए करना चाहिए.

मिल्क केक | Milk Cake Sweet

दूध से तैयार यह मिठाई देवी को भोग में चढ़ाना चाहिए. दूध से बने होने के कारण नवरात्रि के दौरान अन्न ग्रहण नहीं करने वाले इसे फलाहार के रूप में भी खा सकते हैं.

Advertisement
काजू कतली | Kaju Katli Recipe

माता  को खोए से बनी चीजें अत्यंत प्रिय होती हैं. काजू और खोए से तैयार काजू कतली से भोग लगाने से माता अत्यंत प्रसन्न होती हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
PM Modi Lok Sabha Speech: Women Reservation पर संसद में गरजे PM मोदी, कही ये बात | NDTV India
Topics mentioned in this article