Udaipur में शादी, Hyderabad में ग्रैंड रिसेप्शन! रश्मिका मंदाना -विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों स्टार्स ने तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं. फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से उनकी कमाई के कई स्रोत हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Rashmika Vijay Net Worth: रश्मिका और विजय है करोड़ों के मालिक.

Rashmika- Vijay Net Worth: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्राइवेट वेडिंग आज यानि 26 फरवरी को उदयपुर में हो रही है. उनकी शादी दो रीति-रिवाजों से होगी जिसमें तेलुगु वेडिंग और कोडवा रीति-रिवाजों से होगी. उनकी शादी का जश्न “Wedding of VIROSH” के नाम से जाना जा रहा है. बता दें कि उदयपुर में शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी की तैयारियों की झलक भी शेयर की है, जिसमें पूल वॉलीबॉल गेम और क्लासी जापानी डिनर की तस्वीरें शामिल हैं.

जैसे-जैसे शादी की चर्चा तेज हो रही है, वैसे-वैसे लोगों का ध्यान इस पावर कपल की कमाई और कुल नेटवर्थ पर भी जा रहा है. दोनों स्टार्स ने तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं. फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से उनकी कमाई के कई स्रोत हैं.

रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ ( Rashmika Mandanna Net Worth)

रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर 48 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साल 2024 में उन्हें Forbes India की 30 Under 30 लिस्ट में भी शामिल किया गया था, जिससे वो कितनी फेमस हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. “नेशनल क्रश” के नाम से मशहूर रश्मिका साउथ इंडिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अंदाजन नेटवर्थ करीब ₹66 करोड़ है.

फिल्म की फीस ( Film Fees)

5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में जन्मीं रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. 2016 में कन्नड़ फिल्म Kirik Party से उन्होंने डेब्यू किया, जिसने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. इसके बाद तेलुगु फिल्म Geetha Govindam में विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी हिट रही.

वो पैन-इंडिया स्टार बनीं फिल्म Pushpa: The Rise के बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों जैसे Animal, Goodbye, Mission Majnu, Chhaava, Sikander जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए ₹4 से ₹8 करोड़ तक चार्ज करती हैं, जबकि Pushpa 2: The Rule के लिए उन्होंने लगभग ₹10 करोड़ फीस ली.

ये भी पढ़ें: Vijay Deverakonda–Rashmika Mandanna की डबल वेडिंग! तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से रचाएंगे शादी

ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsement)

रश्मिका Swarovski, 7UP, Meesho, Boat और Kalyan Jewellery जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं. इसके अलावा उन्होंने Plum की वीगन ब्यूटी लाइन में इन्वेस्ट भी किया है और अपनी फ्रेगरेंस ब्रांड “Dear Diary by Rashmika Mandanna” भी चलाती हैं.

Advertisement

प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन ( Property Or Car Collection)

रश्मिका के पास बेंगलुरु में लगभग ₹8 करोड़ का घर है. इसके अलावा हैदराबाद, गोवा, मुंबई और कूर्ग में भी उनकी प्रॉपर्टी है. उनके कार कलेक्शन में Audi Q3, Mercedes-Benz C-Class, Range Rover Sport, Toyota Innova और Hyundai Creta शामिल हैं.

विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ (Vijay Deverakonda Net Worth)

साल 2026 में विजय देवरकोंडा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल से ज्यादा का सफर पूरा कर लिया है. वो Forbes India की Celebrity 100 लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं. ‘Arjun Reddy' फेम एक्टर की अनुमानित कुल प्रॉपर्टी करीब ₹66–70 करोड़ बताई जाती है.

Advertisement

विजय देवरकोंडा की फिल्म फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट ( Vijay Deverakonda Film Fees Brand Endorsement)

बता दें कि एक्टिंग उनकी कमाई का मेन सोर्स है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए लगभग ₹12 करोड़ से ₹15 करोड़ तक फीस लेते हैं. उनका स्ट्रीटवियर ब्रांड Rowdy ई-कॉमर्स और पॉप-अप रिटेल के जरिए हर साल करीब ₹5 करोड़ से ₹8 करोड़ तक की अतिरिक्त कमाई करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा है. बताया जाता है कि वह एक एडवरटाइज डील के लिए ₹1–2 करोड़ तक चार्ज करते हैं.

सोशल मीडिया से भी उन्हें अच्छी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब ₹40 लाख तक फीस लेते हैं. उनका यूथ-फोकस्ड फैशन लेबल Rowdy Wear भी कमर्शियल तौर पर सफल माना जाता है.

Advertisement

विजय देवरकोंडा के घर और कारें ( Property Or Car Collection)

विजय के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में लगभग ₹15 करोड़ की कीमत वाला एक लग्जरी बंगला है.

उनकी लग्जरी कार कलेक्शन में BMW 5 Series, Volvo XC90, Ford Mustang और Range Rover जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब ₹30 करोड़ का एक प्राइवेट जेट भी है.

विजय और रश्मिका की कुल संपत्ति (VIROSH NET WORTH)

रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कुल संयुक्त संपत्ति ₹130 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है. 

Featured Video Of The Day
CM Yogi Japan Visit | CM योगी का नमस्ते जापान, यूपी में निवेश का नया 'इंजन'!