Ramadan: इस्लाम में रमज़ान का अलग महत्व है. इस्लामिक कैलेंडर का यह नौवां महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है, इस पूरे महीने में लोग रोज़ा रखते हैं, इबादत करते हैं और दुआएं मांगते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है. इस महीने में चारों ओर रौनक रहती है और सेहरी से लेकर इफ्तार तक का माहौल बेहद खास होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस्लाम धर्म में यह महीना इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? आइए, इसे शुरू से समझते हैं.
रमजान क्यों खास है?
रमज़ान बेहद पाक और अहम महीना है, “रमज़ान” अरबी शब्द है, जो ‘रम्ज़' से बना माना जाता है, जिसका अर्थ है तेज़ गर्मी या तपन. इस्लाम धर्म में इस महीने को आत्मशुद्धि, संयम और इबादत का महीना माना जाता है. इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, इसी पाक महीने में पैगंबर मुहम्मद साहब पर अल्लाह की ओर से कुरान की पहली आयतें नाज़िल हुई थीं, इसलिए रमज़ान को कुरान के नाज़िल होने का महीना भी कहा जाता है. इस महीने की शुरुआत चाँद दिखाई देने से होती है और इसका समापन भी नए चाँद के दिखने पर होता है. इस पूरे महीने मुसलमान रोज़ा रखते हैं.
सेहरी क्या होती है?
सेहरी शब्द का मतलब है भोर या सुबह है. रमजान के महीने में जो लोग रोजा रखते हैं, सूर्योदय से पहले खाना खा लेते हैं जिसे सेहरी कहते हैं.
सेहरी में क्या खाना चाहिए | Sehri Me Kya Khana Chahiye
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि सेहरी में क्या खाना चाहिए, तो यह हैं आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प हेल्थी फूड ले. दलिया, होल ग्रेन ब्रेड या ब्राउन राइस खा सकते हैं, यह दिन भर ऊर्जावान रखेगी. प्रोटीन से भरपूर फूड लें. प्रोटीन उररज और ताकत के लिए बेहद जरूरी है. सेहरी में इसका सेवन करें, ताजे फल (सेब, केला) और हरी सब्जियां, जो पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं. इसके अल्वा ध्यान रखे की खूब पानी पिएं. दही, छाछ, या नारियल पानी का सेवन भी किया जा सकता है, आप हेल्दी फैट्स के लिए बादाम, अखरोट और सूखे मेवे भी खा सकते हैं.
क्या खाने से बचें (What to Avoid):
मसालेदार और तला हुआ खाना खाने से बचें, इनसे ज्यादा प्यास लगेगी. मीठा और कैफीन भी नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा नमक खाने से बचे। बहुत नमकीन खाना न खाएं, इससे प्यास बढ़ती है.
इफ्तार क्या होता है?
रमजान के महीने में पूरा दिन बिना पानी और खाने के बाद जो लोग रोजा रखते हैं, वह शाम को मगरिब की नमाज के बाद इफ्तार करते हैं. वह अपना रोजा खजूर, पानी या किसी हल्की चीज से खोलते हैं.
इफ्तार में क्या खाना चाहिए | Iftar Mein Kya-Kya Khate Hain
- खजूर
- फल
- नमकीन: पकौड़े, समोसे, और अन्य नमकीन
- मिठाई
- जूस, शरबत, और अन्य पेय
- स्नैक्स, जैसे पापड़ और चटनी
इसे भी पढ़ें: Moong Dal Popcorn Recipe: अब मूवी नाइट को बनाएं रोमांटिक के साथ हेल्दी, ट्राइ करें रेसिपी