Ramadan 2026: रमजान में रोजा होगा आसान, बस फॉलो करें ये 5 टिप्स, न लगेगी भूख, न लगेगी प्यास

How To Manage Hunger and Thirst in Ramadan: रमजान के दिनों में भूख, प्यास और कमजोरी सता रही है, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर रोजा आसानी से रख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
How to Eat Right in Roza

How To Manage Hunger and Thirst in Ramadan: इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है. रोजा के दौरान प्यास और कमजोरी से बचना बहुत मुश्किल होता है. रोजा में खाने का रूटीन ऐसा होता है कि दिनभर भूखा और प्यासा रहना पड़ता है. इसलिए रोजा रखना बहुत बड़ी चुनौती होता. क्योंकि इसमें चक्कर आना और कमजोरी होना जैसी समस्याएं होने लगती है. हालांकि, रोजा खोलने के दौरान खुलकर खाने की आजादी होती है. अगर सहरी में पौष्टिक और बैलेंस्ड डाइट ली जाए तो थकान और कमजोरी जैसी दिक्कतें नहीं महसूस होंगी. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे रोजा में खाने-पीने में छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर रोजा को हेल्दी और कंफर्टेबल बनाया जा सकता है.

सहरी में शामिल करें ये फूड | Include These Foods in Sehri

सहरी में दलिया, दूध, दही और साबुत अनाज खाएं. इससे प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे, जो शरीर को एक्टिव रखेंगे. इससे पेट देर तक भरा रहेगा और भूख भी जल्दी नहीं लगेगी. सहरी में मीठा, तला-भुना खाने से बचें, क्योंकि इससे सुस्ती और प्यास बढ़ेगी.

पानी को कैसे पिएं?

इफ्तार के वक्त पानी पर एकदम ना टूट पड़ें, बल्कि इसे धीरे-धीरे करके पिएं. पानी को रुक-रुक पीने से शरीर पर अचानक दवाब नहीं पडे़गा. पानी के साथ-साथ नींबू पानी, फलों का जूस भी ले सकते हैं. इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी. फल, खजूर, पानी और दही का सेवन बॉडी को दिनभर हाइड्रेट रखता है.

क्या खाकर खोले रोजा?

रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खजूर का सेवन करें. खजूर से शरीर को तुरंत एनर्जी और शुगर मिलती है और साथ ही कमजोरी दूर होती है. इफ्तार में एकदम से पकोड़े, समोसे आदि तले-भुने फूड को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया पर सीधा दवाब पड़ता है. इसकी जगह आप उबले चने, सलाद और सूप भी ले सकते हैं.

नमक खाने से करें परहेज

सहरी के दौरान नमक वाली चीजों का ज्यादा सेवन ना करें. शरीर में अधिक नमक जाने से पानी की कमी होती है और फिर दिनभर प्यास लगती है. नमक के साथ-साथ चीनी से बने फूड का भी सेवन कम ही करें. इसलिए नारियल पानी, ताजे फल और सादा पानी पीकर ही खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें.

दही का सेवन जरूर करें

गर्मी के सीजन में रोजा होने के दौरान दही का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें. दही से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इससे पेट में होने वाली जलन में भी राहत मिलेगी. दही से शरीर को अंदरूनी रूप से बहुत ठंडक मिलती है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Vijay-Rashmika Wedding Updates: 'Virosh' की ग्रैंड वेडिंग का फूड मेनू वायरल, मेहमानों को मिलेगा देश-विदेश का जायका

Featured Video Of The Day
Lucknow में Lal Baradari Masjid के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने की कोशिश, हिरासत में छात्र