3 Famous Mosques of India: इस साल रमजान (Ramadan 2026) में इन प्रसिद्ध मस्जिदों में करें नमाज, दोगुना बढ़ जाएगा

Most Famous Mosques In India: इस साल माह-ए-रमजान का मुबारक महीना फरवरी से शुरू हो रहा है, और ऐसे में मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिलेगी. अगर आप इस पवित्र मौके पर किसी मशहूर मस्जिद में नमाज़ अदा करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची में से अपने नज़दीकी स्थान का चुनाव कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Famous and Historic Mosques in India

Most Famous Mosques In India: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद खास माना जाता है. सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के मुस्लिम देशों में इसे पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाता है. इस साल माह-ए-रमजान का मुबारक महीना फरवरी से शुरू हो रहा है, और ऐसे में मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिलेगी. अगर आप इस पवित्र मौके पर किसी मशहूर मस्जिद में नमाज़ अदा करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची में से अपने नज़दीकी स्थान का चुनाव कर सकते हैं.

हाजी अली दरगाह, मुंबई

मुंबई के वर्ली तट से लगभग 500 मीटर दूर अरब सागर के बीच स्थित Haji Ali Dargah आस्था और खूबसूरती का अनोखा संगम है, रमजान के दौरान यहां इबादत के लिए लाखों की तादाद में लोग पहुंचते हैं.

क्यों है खास?

  • समुद्र के बीच स्थित अनोखी जगह
  • रमजान में बड़ी तादाद में लोग आते हैं
  • ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व

मक्का मस्जिद, हैदराबाद

चारमीनार के पास स्थित मक्का मस्जिद रमजान के दौरान खास धार्मिक केंद्र बन जाती है, इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में शुरू हुआ था और इसे मुगल बादशाह औरंगज़ेब ने 1694 में पूरा करवाया था। लगभग 10,000 नमाज़ियों की क्षमता वाली यह मस्जिद अपनी भव्य वास्तुकला के लिए भी जानी जाती है. रमजान में यहां विशेष नमाज़ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

मुख्य विशेषताएं:

  • ऐतिहासिक विरासत
  • गहरा धार्मिक महत्व
  • रमजान में विशेष नमाज़
  • शानदार इस्लामी वास्तुकला

जामा मस्जिद, दिल्ली

पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है, इसे मुगल सम्राट शाहजहाँ ने बनवाया था. रमजान के पाक महीने में यहां इफ्तार से लेकर तरावीह तक एक अलग ही रूहानी माहौल देखने को मिलता है.

खासियत:

  • एक साथ हजारों नमाज़ियों की जगह
  • रमजान में खास रौनक बनी रहती है

इसे भी पढ़ें: Dadi Nani Ke Gharelu Nuskhe: खांसी से तुरंत छुटकारा कैसे पाएं, खांसी का बेस्ट DIY सिरप है ये घरेलू नुस्खा

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | India Vs Pakistan Match: Debate में जब पाक पैनलिस्ट ने ही PCB को धो डाला!