लहसुन से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से पौधे में कभी भी नहीं लगेगा कीड़ा

लहसुन से कीटनाशक बनाने का ये तरीका मशहूर गार्डिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पौधों से कीड़े भगाने का आसान तरीका
(Photo Credit: NDTV)

अगर आपको अपने घर पर पौधे लगाने का शौक है, लेकिन आपके पौधे में बार-बार कीड़े लग जाते हैं, तो किचन में रखा लहसुन आपके काम आ सकता है. गौरतलब है कि पेड़-पौधों से कीड़े भगाने के लिए आज के समय में बाजार में कई तरह के कीटनाशक मिल जाते हैं. लेकिन इनमें कई खतरनाक केमिकल भी होते हैं. ऐसे में आप इन कीटनाशक को उन पौधों में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जिन्हें आप खानपान में इस्तेमाल करते हों. जैसे- कड़ी पत्ते का पौधा, तुलसी का पौधा, टमाटर का पौधा आदि. ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही बड़ी आसानी से अपने इन पौधों के लिए कीटनाशक तैयार कर सकते हैं. लहसुन से कीटनाशक बनाने का ये तरीका मशहूर गार्डिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

लहसुन से पौधे के लिए ऐसे तैयार करें कीटनाशक 

  • तरुण चोपड़ा बताते हैं, सबसे पहले करीब 50 ग्राम लहसुन लें. इसे छीलकर थोड़े पानी के साथ मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें. 
  • अब, एक बर्तन में करीब 1.5 लीटर पानी लें और इसमें तैयार किया हुआ लहसुन का पेस्ट डाल दें.
  • इस मिश्रण को करीब 15 से 20 मिनट तक उबालें. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • अगले दिन इस मिश्रण को अच्छी तरह छान लें, ताकि लहसुन के टुकड़े अलग हो जाएं. 
  • तैयार लिक्विड को साफ कांच की बोतल में भरकर रखा जा सकता है.
पौधों पर कैसे करें इसका इस्तेमाल?

लहसुन से तैयार लिक्विड का करीब 35 से 40 प्रतिशत हिस्सा लें और उसे साफ पानी में मिला लें. अब, इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की पत्तियों पर छिड़कें. तरुण चोपड़ा कहते हैं, लहसुन की तेज गंध कीड़ों को पौधों से दूर रखती है. आप करीब 10 दिन में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसे हमेशा शाम के समय ही अपने पौधे पर छिड़कें.

वहीं, अगर किसी पौधे पर ज्यादा कीड़े लगे हैं, तो लहसुन वाले लिक्विड की मात्रा करीब 50 प्रतिशत तक रखी जा सकती है. ज्यादा कीड़े होने पर एक दिन छोड़कर अगले दिन फिर इसका छिड़काव करें.

लहसुन का बचा हिस्सा भी आएगा काम

गार्डिंग एक्सपर्ट आगे कहते हैं, लहसुन को छानने के बाद जो पेस्ट या ठोस हिस्सा बचे, उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. इसे पौधों में इस्तेमाल होने वाली खाद या फर्टिलाइजर में मिलाया जा सकता है. इससे भी पौधे पर कीड़े नहीं आएंगे.

Advertisement
इस्तेमाल करते समय रखें थोड़ी सावधानी

तरुण चोपड़ा कहते हैं, नेचुरल होने के बाद भी इसे बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें. पहली बार किसी पौधे पर इस्तेमाल करते समय पहले इसे थोड़ी पत्तियों पर लगाकर असर देखें. इस तरह किचन में आसानी से मिलने वाले लहसुन की मदद से आप अपने पौधों की देखभाल कर सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
PM मोदी की अभेद्य सुरक्षा: एसपीजी, NSG कमांडो और 'ब्लू बुक' का पहरा
Topics mentioned in this article
Gardening Tips
Lifestyle News