घर में लगाएं ये पौधा, बारह महीने पाएं मुफ्त का केसर, जानें कैसे हरसिंगार से बना सकते हैं सस्ता केसर

Parijat Phool se Kesar: बाजार में मिलने वाली महंगी केसर को अब आप इस फूल की मदद से आसानी से घर पर बना सकते हैं, लेकिन अब सवाल यह है कि करना क्या होगा? चलिए बिना देरी किए DIY विधि से जानते हैं ज्यादा खर्च किए “घरेलू केसर” के कैसे तैयार किया जा सकता है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Free Saffron from Parijat Flowers

Parijat Phool se Kesar: पारिजात जिसे हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है सिर्फ अपने सुगंधित सौंदर्य के लिए ही नहीं बल्कि और भी कई चीजों में फायदेमंद हैं. अक्सर लोग इसे घर पर ही सुखाकर, पीसकर या अलग-अलग तरीकों से तैयार कर के स्किनकेयर, DIY फेसपैक, पूजा या रंगत बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अपने मेडिसिनल यूस के अलावा यह फूल  केसर बनाने में भी सक्षम है. बाजार में मिलने वाली महंगी केसर को अब आप इस फूल की मदद से आसानी से घर पर बना सकते हैं, लेकिन अब सवाल यह है कि करना क्या होगा? चलिए बिना देरी किए DIY विधि से जानते हैं ज्यादा खर्च किए “घरेलू केसर” के कैसे तैयार किया जा सकता है?

सामग्री:

  • ताज़े पारिजात के फूलों एक मुट्ठी (सूखे भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • 2 कप प्लांट मिल्क (सोया या बादाम का)
  • 2 छोटे चम्मच चीनी या गुड़
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

घर पर पारिजात से केसर बनाने की पूरी विधि क्या है?

घर पर केसर बनाने के लिए सबसे पहले ताजे पारिजात के फूलों को डंठलों से अलग कर लें. अब उन डंठलों को कम से कम 3 से 5 दिनों तक के लिए छाया में सुखाएं या आप चाहें, तो पहले से सूखे हुए फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, सूखे फूलों को इस्तेमाल करने से पहले पानी से धो लें. अब दूध को धीमी आंच पर गर्म कर लें और फिर डंठल को डालकर 7 से 10 मिनट तक लगातार चलाते रहें जब तक कि दूध सुनहरा न हो जाए. अब अपनी इच्छा इच्छानुसार चीनी और इलायची पाउडर डालकर, इसे छान लें और गरमागरम परोसें.

इसे भी पढ़ें: अब 2000 के लूफाह को कहें बाय-बाय, किचन में मौजूद पकी हुई तोरई से मिनटों में बनाएं एकदम बाजार जैसा लूफाह

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ali Larijani की मौत के बाद Iran के नए National Security Chief बने Mohammad Bagher Zolghadr की कहानी