हर लड़की अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगना चाहती है. आजकल लहंगे के साथ डबल दुपट्टा कैरी करने का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है. इस स्टाइल से ब्राइड लुक काफी अलग और स्टाइलिश लगता है. बी-टाउन शादियों से लेकर सेलेब्स और बड़े शहरों तक में, इस लुक में ब्राइड्स दिख रही हैं. हांलाकि डबल दुपट्टा को कैरी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन सही टिप्स की मदद से आप उसे सही ढंग से टक कर सकती हैं. इस स्टाइल में दोनों दुपट्टे को इस तरह से पिन किया जाता है, कि वह ब्लाउज के स्लीव्स पर श्रग जैसा दिखता है.
वेडिंग सीजन में डबल दुपट्टा का नया ट्रेंड
रस्मों में आसानी
शादी में कई रस्मों के दौरान दुल्हन को सिर ढकने की जरूरत पड़ती है. ऐसे में जब दो दुपट्टे होते हैं तो ये काम आसान हो जाता है. एक दुपट्टे को आप शोल्डर पर कैरी कर सकती हैं और दूसरे से सिर को ढक सकती हैं.
साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा
दुपट्टे का कलर कैसा हो
ब्राइडल लहंगे के साथ डबल दुपट्टा को स्टाइलिश लुक देने के लिए अलग-अलग कलर का दुपट्टा चुन सकती हैं. ये दोनों रंग ब्राइडल लहंगे से रिलेटिड हो सकते हैं. या एक ब्राइडल लहंगे से मैच करता हुआ और दूसरा दुपट्टा सिल्वर या गोल्ड कढ़ाई के काम वाला ले सकती हैं.
First Date Tips: पहली मुलाकात में ये काम करके जीत लें सामने वाले का दिल
रॉयल लुक
ब्राइडल लहंगे के साथ डबल दुपट्टा दुल्हन को बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक देता है. सिर ढकने के लिए आप कई ट्रेंडी ब्राइडल दुपट्टे जैसे दुल्हा-दुल्हन के नाम वाला दुपट्टा या दुपट्टे पर हिंदू श्लोक लिखवाया हुआ दुपट्टा चुन सकती हैं.
कैसे करें कैरी
इसमें दो दुपट्टे इस्तेमाल किए जाते हैं. एक हल्का या नेट का दुपट्टा होता है, जिसे ब्राइड सिर पर ओढ़ती है और कंधों के आगे से इसे ड्रॉप किया जाता है. दूसरा दुपट्टा भारी काम वाला होता है जो आमतौर पर लहंगे से मैच करता हुआ होता है. इस दुपट्टा को लहंगे के साथ साड़ी के पल्लू की तरह या अपोजिट कंधे पर ड्रेप किया जाता है.