घर के पास गलती से भी न लगाएं ये पेड़, जड़ें हिला देंगी नींव और चटक सकती हैं दीवारें

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बागवानी अच्छी है, लेकिन कुछ पौधे दीवारों, नींव और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाते हैं. बांस, यूकेलिप्टस, बरगद, पीपल और रबर प्लांट को घर के पास लगाना मुसीबत को दावत देने जैसा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Worst Trees For Foundation: इन पेड़ों की जड़ें पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Trees to Avoid Near House: घर के आस-पास पौधे लगाना सभी को अच्छा लगता है. घर के सामने या चार दीवारों के आस-पास पौधे लगाने से घर की शोभा बढ़ती है और ये मन को भी सुकून देता है. लेकिन घर पर बागवानी करने के भी कुछ नियम होते हैं. कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें अपने घर के आस-पास कभी नहीं लगाना चाहिए. ये बड़े होकर आपके घर की दीवारों, नींव, घर के नीचे से गई पाइपलाइन वगैरह को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन पौधों को अपने होम गार्डन में लगाना मुसीबत को दावत देने जैसा है. तो आप भी अगर अपने घर के आस-पास पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो इन पौधों को कभी न लगाएं.

घर के आस-पास न लगाएं ये पौधे (Do Not Plant These Plants Near Your Home)

1. बांस

बांस का पौधा तेजी से फैलता है. कंक्रीट की सतहों, आंगनों या नींव के नीचे भी ये अपनी पहुंच बना सकता है. एक बार जम जाने पर, इन्हें हटाना बेहद मुश्किल होता है और ये मिट्टी की संरचना को बिगाड़ सकते हैं. 'रनिंग बैम्बू' (Running Bamboo) की किस्में जमीन के नीचे बहुत तेजी से फैलती हैं. ये आस-पास के प्लॉट्स में भी घुस सकती हैं, पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और जमीन के नीचे की वायरिंग में रुकावट डाल सकती हैं. इतना ही नहीं ये फर्श में दरार डाल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए हीट वेव से बचने के तरीके

2. यूकेलिप्टस

यूकेलिप्टस अपनी गहरी और फैली हुई जड़ों की वजह से बहुत ज्यादा मात्रा में जमीन के नीचे का पानी सोख लेता है. अगर इसे आपके घर के बहुत पास, ऐसी खेती वाली जमीन में लगाया जाए जो बोरवेल या बारिश के पानी से रिचार्ज होने पर निर्भर है, तो यह धीरे-धीरे पानी की उपलब्धता को कम कर सकता है. यह मिट्टी में कुछ ऐसे प्राकृतिक रसायन भी छोड़ता है जो आस-पास की फसलों और फलों के पेड़ों पर बुरा असर डाल सकते हैं. इसकी घनी पत्तियों की वजह से सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच पाती, और इसकी पत्तियां बहुत धीरे-धीरे सड़ती हैं, जिसका मतलब है कि वे आसानी से मिट्टी की उर्वरता को नहीं बढ़ा पातीं.

Advertisement

3. बरगद

बरगद का पेड़ छाया तो देता है लेकिन अगर बरगद को आपके घर या कंपाउंड की दीवार के बहुत पास लगाया जाए, तो यह घर के ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी जड़ें दूर-दूर तक फैलती हैं और समय के साथ मोटी होती जाती हैं. ये नींव में दरारें, टाइलें और फर्श उखड़ने, जमीन के नीचे की पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचाने या दीवारों का टूटने जैसे संकट पैदा कर सकता है.

4. पीपल

पीपल काफी तेजी से फैलता है. पीपल के बीज दीवारों, छतों और नालियों की छोटी-छोटी दरारों में भी उग सकते हैं. अगर इसे आपके घर के बहुत पास लगाया जाए, तो इसकी जड़ें इमारत की बनावट में मौजूद छोटे-छोटे खाली जगहों में घुसकर उन्हें धीरे-धीरे बड़ा कर सकती हैं. सालों बाद, इसकी वजह से नींव और चारदीवारी में गंभीर दरारें पड़ सकती हैं. फिर इन्हें हटाना मुश्किल होता है. घर की नींव और निर्माण वाली जगहों से कम से कम 20-25 मीटर की दूरी पर ही आप इसे लगा सकते है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कूलर में रख दीजिए मिट्टी का मटका, तेज गर्मी में AC जैसी ठंडी हवा पाने का ये देसी जुगाड़

5. रबर प्लांट

रबर के पौधे की जड़ काफी मोटी होती है और ये बहुत मजबूत भी होती हैं. इसके बढ़ने से दूसरे पौधों को नुकसान हो सकता है. इसे घर के आस-पास लगाते हैं तो बाद में इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है.

Featured Video Of The Day
Raja Bhaiya On Muslim: राजा भैया के 'कायर' वाले बयान से भड़क उठे मुस्लिम! गरमाई सियासत! | UP News