Goddess Durga Temples in Delhi: नवरात्रि का समय मां दुर्गा की भक्ति में डूबने का सबसे पवित्र अवसर माना जाता है. इस दौरान मंदिरों में खास सजावट, पूजा और भजन-कीर्तन का माहौल लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है. दिल्ली, जो इतिहास और आस्था का संगम है, यहां कई ऐसे प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं जहां नवरात्रि के दौरान खास रौनक देखने को मिलती है. अगर आप इस बार कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं. यहां न सिर्फ धार्मिक आस्था मिलती है, बल्कि मन को शांति और सुकून भी मिलता है.
दिल्ली के 10 देवी मंदिर | 10 Goddess Temples in Delhi
1. कालकाजी मंदिर (Kalkaji Mandir)
दिल्ली के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक, यह मां कालका को समर्पित है. नवरात्रि में यहां भारी भीड़ उमड़ती है. यहां लाखों भक्त आते हैं और मेले जैसा माहौल होता है.
2. झंडेवालान मंदिर (Jhandewalan Mandir)
यह मंदिर करोल बाग, सेंट्रल दिल्ली में है. यहां मां आदिशक्ति की विशाल प्रतिमा है. नवरात्रि में मंदिर की सजावट और रोशनी देखने लायक होती है.
3. छतरपुर मंदिर (Chhatarpur Mandir)
दक्षिण दिल्ली में स्थित यह मंदिर परिसर बहुत बड़ा और सुंदर है. नवरात्रि में यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है. यह भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है. यहां की भव्यता और सफेद संगमरमर की वास्तुकला आकर्षित करती है.
4. योगमाया मंदिर (Yogmaya Mandir)
ये मंदिर महरौली में है. यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है. यहां देवी योगमाया की पूजा होती है और वातावरण बेहद शांत रहता है.
5. कालीबाड़ी मंदिर (Kalibari Mandir)
यह मंदिर मार्ग, कनॉट प्लेस के पास स्थित है. ये बंगाली समुदाय का यह प्रमुख मंदिर है, जहां दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है.
7. संतोषी माता मंदिर (Santoshi Mata Mandir)
हरी नगर, पश्चिम दिल्ली में स्थित यह मंदिर मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, खासकर शुक्रवार को यहां ज्यादा भीड़ रहती है.
8. करणी माता मंदिर (Karni Mata Mandir)
मयूर विहार का करणी मात्रा मंदिर शांत और कम भीड़ वाला है, जहां भक्त सुकून से पूजा कर सकते हैं. कम प्रसिद्ध लेकिन आस्था से भरपूर यह मंदिर भी नवरात्रि में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.
9. दुर्गा मंदिर, वसंत विहार
यह मंदिर दिल्ली के वसंत विहार में शांत वातावरण में स्थित है. यह मंदिर ध्यान और पूजा के लिए उपयुक्त जगह है. यहां का शांत वातावरण ध्यान और पूजा के लिए आइडियल है.
10. दुर्गा मंदिर, लाजपत नगर
लाजपत नगर के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि में भजन, जागरण और भंडारे का आयोजन होता है, जिससे माहौल बहुत भक्तिमय हो जाता है.
अगर आप इस नवरात्रि कुछ खास और सुकून भरा अनुभव करना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन देवी मंदिरों की यात्रा जरूर करें. यह सिर्फ दर्शन नहीं, बल्कि एक खूबसूरत आध्यात्मिक अनुभव है.