चेहरे को बनाना है ग्लोइंग और सोफ्ट? आज ही अपनाएं मुल्तानी मिट्टी और दूध-दही वाला ये घरेलू नुस्खा, तरोताजा हो जाएगी स्किन

आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी, दूध, दही का एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप चेहरे को ग्लोइंग, सोफ्ट और तरोताजा बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्लोइंग और सोफ्ट स्किन के लिए घरेलू नुस्खा

Glowing Skin DIY: हर किसी की चाह होती है कि उसकी त्वचा सोफ्ट, ग्लोइंग और चमकती रहे. लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, खराब डाइट के कारण धीरे-धीरे स्किन की समस्याएं बढ़ने लगती हैं और त्वचा बेजान-रूखी हो जाती है. इसके लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. लेकिन फिर भी मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आाज हम आपको मुल्तानी मिट्टी, दूध, दही का एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप चेहरे को ग्लोइंग, सोफ्ट और तरोताजा बना सकते हैं.

घरेलू नुस्खे के लिए जरूरी सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी
  • हल्दी
  • दूध या दही
  • गुलाब जल 
  • विटामिन ई

Add image caption here

कैसे बनाएं घरेलू नुस्खा?

इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी पाउडर, दूध या दहीी, एक विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल को मिलाएं. अब इस मिश्रण में एक चौथाई हल्दी मिला दें. इन सभी चीजों को अच्छे से फेंटें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को आप आइस ट्रे या किसी मोल्ड में भरकर फ्रिज में रख दें. अच्छे से जम जाने के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करना भी बहुत ज्यादा आसान है. इसके लिए आप फ्रिज से निकालें और चेहरे पर 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. माना जाता है कि ऐसा करने से त्वचा तरोताजा हो जाती है. साथ ही इसते नियमित इस्तेमाल से चेहरा ग्लोइंग और सोफ्ट बन जाता है.

क्यों माना जाता है फायदेमंद?

इस नुस्खे में इस्तेमाल की गई चीजें त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मुल्तानी मिट्टी नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है, दूध या दही स्किन की नमी को बनाए रखते हैं, विटामिन ई दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है और हल्दी कील-मुहांसों और जिद्दी दागों को दूर करने में मदद करती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

यह भी पढ़ें: गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से चेहरे पर आ जाएगा निखार

Featured Video Of The Day
EC Controversy: CEC Gyanesh Kumar के मुद्दे ने बिखरे विपक्ष को किया एकजुट, DMK के बदले सुर
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Glowing Skin