400 साल पुराने मुगल खजाने में चमकीं हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी, पहना नूरजहां का 74 करोड़ का ताजमहल डायमंड, जानें पूरी कहानी

यह एक टेबल कट ताजमहल डायमंड है. मार्गोट रॉबी (Margot Robbie) जो नेकलेस पहना है वह गोल्ड और रूबी से बनी कार्टियर चेन में पिरोया गया है. इसकी कीमत 74 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत में इस हार पर खूब चर्चा हो रही है और वे इसकी आलोचना कर रहे हैं.

हॉलीवुड स्टार मार्गोट रॉबी (Margot Robbie) एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्हें हाल ही में एक इवेंट में मुगल साम्राज्य की शक्तिशाली महिला नूरजहां का 400 साल पुराना हार पहने देखा गया. मार्गोट ने यह हार अपनी अपकमिंग फिल्म वुथरिंग हाइट्स के प्रमोशनल इवेंट में पहना था. भारत में इस हार पर खूब चर्चा हो रही है और वे इसकी आलोचना कर रहे हैं. भारत के लोगों में इस हार को देखने के बाद रोष पैदा हो रहा है और वह अंग्रेजों को चोर तक कह रहे हैं. यह हार 69.42 कैरेट का है. जिसकी शेप दिल की तरह है. यह एक टेबल कट ताजमहल डायमंड है. इस लॉकेट को गोल्ड और रूबी से बनी कार्टियर चेन में पिरोया गया है. इसकी कीमत 74 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

किस मुगल शासक ने बनवाया था इसे?

आज से ठीक 54 साल पहले साल 1972 में अमेरिकी एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर को उनके पांचवें पति रिचर्ड बर्टन ने उन्हें उनके 40वें बर्थडे पर गिफ्ट किया था. आपको बता दें, यह नेकलेस सबसे पहले जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां के लिए बनवाया था. नूरजहां बहुत पावरफुल लेडी थीं. नूरजहां का निधन 1645 में लाहौर में हुआ था और जहांगीर के मकबरे के पास उनकी कब्र है. ताजमहल डायमंड की कहानी काफी पुरानी और रोचक है. यह असल में 17वीं सदी में तैयार किया गया था. इस डायमंड लॉकेट पर 'प्यार हमेशा बना रहे' और नूरजहां का नाम लिखा हुआ है. फिर इस डायमंड को जहांगीर के बेटे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज को इसे गिफ्ट किया था.

अंग्रेजों तक कैसे पहुंचा डायमंड?

भारत से मुगल राज खत्म होने के बाद अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया. 20वीं सदी में यह डायमंड कई नामी-ग्रामी लोगों के हाथ से गुजरा. साल 1971 में फ्रेंच लग्जरी ब्रांड कार्टियर ने इसे खरीद लिया. फिर कार्टियर ने इसे नया डिजाइन दिया. इसे लाल रूबी और कट डायमंड से इसे और भी खूबसूरत किया और फिर इसके लिए एक रूबी चेन बनाई, जोकि बिल्कुल इंडियन सिल्क की तरह दिखती है.

वहीं, साल 1972 में एक्टर रिचर्ड बर्टन अपनी पत्नी एलिजाबेथ टेलर के लिए एक बेशकीमती तोहफे की तलाश में थे. फिर उन्हें यह नेकलेस एयरपोर्ट पर दिखा और फिर बिना कोई शोर किए इसे खरीद लिया. उन्होंने एलिजाबेथ को बतौर सरप्राइज दिया. वहीं, रिचर्ड ने मजाक-मजाक में यह भी कह दिया था कि वह ताजमहल भी खरीद लेते, लेकिन उसे यहां लाने में बहुत खर्च लगा जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran का सीधा ऐलान: अगर Netanyahu जिंदा हैं तो हम मारेंगे! Middle East War की सबसे बड़ी मिस्ट्री