Delhi Mahashivratri Events: महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम लेकर आता है. इस बार 15 फरवरी 2026 को पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर दिल्ली के प्राचीन मंदिरों से लेकर आधुनिक आयोजनों तक, हर जगह शिवभक्ति की गूंज सुनाई देगी. विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और रातभर जागरण का आयोजन होगा, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ आध्यात्मिक आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, दिल्ली के कई सांस्कृतिक केंद्रों पर भक्ति संगीत, डीजे बीट्स और शिव थीम वाली लाइटिंग के साथ युवा पीढ़ी के लिए भी खास इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे. इस लेख में हम आपको दिल्ली में महाशिवरात्रि के 3 खास इवेंट्स के बारे में बताएं साथ ही वहां कैसे पहुंचें वह भी विस्तार से बताएंगे. ताकि आप इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा और जोश के साथ मना सकें.
महाशिवरात्रि 2026 कब है? | When is Mahashivratri 2026? | Mahashivratri Kab Hai
साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी (रविवार) को मनाई जाएगी. इस बार दिल्ली में महाशिवरात्रि सिर्फ मंदिरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बड़े सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों के साथ खास अंदाज में मनाई जाएगी. आइए जानते हैं राजधानी के 3 खास शिवरात्रि इवेंट्स के बारे में.
1. वियावेदा महाशिवरात्रि क्लबिंग नाइट
लोकेशन: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
दिन समय : 15 फरवरी | शाम 6 बजे से
टिकट: 1,299
यह कार्यक्रम पारंपरिक और मॉडर्न सेलिब्रेशन का मिश्रण है. यहां डांस, म्यूजिक और शिव भक्ति का अनोखा अनुभव मिलेगा.
2. सिद्धि की महाशिवरात्रि 2026 मीमा के साथ
लोकेशन: यशोभूमि
दिन और समय: 15 फरवरी | दोपहर 3 बजे से
यह कार्यक्रम ध्यान, संगीत और आध्यात्मिक अनुभव का संगम है. यहां परिवार और दोस्तों के साथ शांत और भक्ति भरा माहौल मिलेगा.
3. ईशा महाशिवरात्रि फ़ीट सद्गुरु (लाइव स्ट्रीम)
लोकेशन: सद्गुरु सन्निधि
दिन और समय: 15 फरवरी | शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक
फ्री एंट्री
यह कार्यक्रम पूरी रात चलने वाला आध्यात्मिक उत्सव है, जिसमें ध्यान, योग, संगीत और विशेष प्रवचन शामिल होते हैं. यहां आप लाइव स्ट्रीम के जरिए भी जुड़ सकते हैं.
कैसे मनाएं महाशिवरात्रि? | How to celebrate Mahashivratri?
- व्रत रखें और फलाहार करें.
- शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं.
- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.
- रात में जागरण और ध्यान करें.
महाशिवरात्रि 2026 इस बार दिल्ली में भक्ति और आधुनिक उत्सव का अनोखा संगम लेकर आ रही है. चाहे आप पारंपरिक भजन पसंद करते हों या म्यूजिक फेस्ट का माहौल, राजधानी में हर किसी के लिए कुछ खास है.