Maghi Purnima 2026: माघ पूर्णिमा के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं, जानें क्या करें और क्या नहीं

Magh Purnima Ke Din Baal Dho Sakte: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का बहुत महत्व है. इस दिन कई चीजों को करना वर्जित माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं. अगर आप भी इस सवाल का जवाब जनना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Magh Purnima 2026 Niyam: माघ पूर्णिमा दिन बाल धो सकते या नहीं.

Magh Purnima 2026 Niyam: आज यानि 1 फरवरी 2026, रविवार को देशभर में माघ मास की पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. पूर्णिमा तिथि का आरंभ 1 फरवरी 2026 को सुबह के समय हो चुका है और यह तिथि 2 फरवरी की तड़के तक रहेगी. हिंदू धर्म में माघ माह की पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है. पंचांग के अनुसार, माघ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाती है, जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस दिन स्नान, दान, व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है. लेकिन इस दिन कुछ चीजों को करना वर्जित माना जाता है. तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या नहीं.

क्या माघ पूर्णिमा के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं- (Magh Purnima Ke Din Baal Dho Sakte ya Nahi)

बहुत से लोगों का ये सवाल होता है कि क्या आज यानि माघ पूर्णिमा के दिन बाल धो सकते हैं या नहीं? तो इसका जवाब है कि माघ पूर्णिमा पर बाल धो सकते हैं. लेकिन शुद्ध जल से बाल धोना शुभ माना जाता है.  साबुन-शैंपू के इस्तेमाल से खासकर अगर आप गंगा स्नान कर रहे हैं , तो बचें. 

माघ पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं- (Magh Purnima Ke Din Kya Kare Aur Kya Nahi)

1. क्रोध या झगड़ा-

माघ पूर्णिमा के दिन क्रोध या झगड़ा नहीं करना चाहिए. शास्त्रों में इसे मानसिक अशुद्धि माना गया है. इससे आपके आज के सारे पुण्य नष्ट हो सकते हैं.

2. तामसिक भोजन-

तामसिक भोजन यानि की प्याज, लहसुन, ज्यादा तेल मांस मदिरा के सेवन से इस दिन बचना चाहिए.

3. सात्विक भोजन-

माघ पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन करें. ये शुद्ध, प्राकृतिक और हल्का आहार है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को स्पष्ट करता है. 

4. दान करें-

माघ पूर्णिमा के दिन घर आए किसी भी मांगने वाले को खाली हाथ न लौटाएं. इस दिन दान करना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Maghi Purnima Eating Rule: माघी पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Budget 2026 में MSME सेक्टर को 10 हजार करोड़ की सौगात | Nirmala Sitharaman | Budget With NDTV