मार्च में उगाएं अजमोद, विटामिन A, C और K का है खजाना, पाचन बढ़ाने, हड्डियां मजबूत बनाने के अलावा होंगे कई फायदे

Parsley Benefits: 'अजमोद' जिसे पार्सले के नाम से भी जाना जाता है विटामिन ए, सी, और के, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. नियमित रूप से इसका सेवन शरीर के लिए किसी वरदान से कम नही है. आइए जानते हैं इसे खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Parsley ke Fayde in Hindi

Parsley Benefits: आलू, टमाटर, प्याज के फायदे, तो ज्यादातर लोग जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हे अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आप अपने शरीर को रोगों से दूर रख सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे, ऐसी कौन सी सब्जी है, जिसके बारे में मुझे नहीं पता, 'अजमोद' जिसे पार्सले के नाम से भी जाना जाता है विटामिन ए, सी, और के, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. नियमित रूप से इसका सेवन शरीर के लिए किसी वरदान से कम नही है. आइए जानते हैं इसे खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

अगर मैं रोज अजमोद खाऊं तो क्या होता है?

ठंडक: अजमोद को एक नेचुरल कूलिंग एजेंट माना जाता है, जिसका मतलब है गर्मियों में इसका सेवन पेट को ठीक रख सकता है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा सकता है. यह उनके लिए भी फायदेमंद है, जो बार-बार शरीर में जलन या मुंह में छाले की समस्या से परेशान रहते हैं.

Photo Credit: iStock

पाचन: अजमोद फाइबर का बेहतरीन सोर्स है, जो लोग कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाकर पाचन को मजबूत बनाना चाहते हैं, वो इसका सेवन कर सकते हैं. 

हड्डियां: इसमें पाया जाने वाला विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है, यह बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी सब्ज़ी है. अगर आप मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और थकान से राहत पाना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं.

आंख: इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, तो आंखों की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है. जो लोग आंखों की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए इसका सेवन लाभदायक साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Onion Juice for Hair Growth: प्याज के रस से लंबे, काले और घने होंगे बाल, बदबू की वजह से नहीं करते इस्तेमाल, तो जान लें सही तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: यौन शोषण मामले में शंकराचार्य से Sucherita Kukreti का सीधा सवाल! |